Viral: इस बच्ची ने जीता नीरज चोपड़ा का दिल, कही ऐसी बात सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

इस वीडियो में नीरज चोपड़ा एक छोटी सी बच्ची के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। नीरज चोपड़ा बच्ची से किसी का नाम सर्च करने के लिए बोलते हैं, लेकिन लड़की जो जवाब देती है उसे सुनकर सब भावुक हो जाते हैं।

Neeraj Chopra Talking With Little Girl Video Goes Viral on Social Media
नीरज चोपड़ा का नया अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नीरज चोपड़ा का एक और वीडियो वायरल
  • बच्ची से अलग अंदाज में बात करते आए नजर
  • लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

टोक्यो ओलिंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद एथलीट नीरज चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनका कोई वीडियो वायरल होते रहता है, तो कभी  किसी तस्वीर को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में नीरज चोपड़ा एक बच्ची से बात करते नजर आ रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और नीरज चोपड़ा के साथ-साथ इस बच्ची की भी जमकर तारीफ हो रही है।

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा यह वीडियो हरियाणा के पानीपत स्टेडियम का है। इस वीडियो में नीरज चोपड़ा एक छोटी सी बच्ची के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। नीरज चोपड़ा बच्ची से किसी का नाम सर्च करने के लिए बोलते हैं, लेकिन लड़की जो जवाब देती है उसे सुनकर सब भावुक हो जाते हैं। लड़की कहती है मेरा फेवरेट तो आप भी हो। जिसके बाद नीरज चोपड़ा बड़े प्यार से उसे पुचकारते हैं    और फिर उसके साथ तस्वीर लेने के लिए दूसरी तरफ चले जाते हैं। आलम ये है कि महज 17 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो..

नीरज चोपड़ा का अंदाज जीत रहा लोगों का दिल

नीरज चोपड़ा जिस सादगी के साथ उस बच्ची के साथ बात कर रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया। ट्विटर पर इस वीडियो को IPS पंकज नैन ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने जानकारी भी साझा की है। इस वीडियो को अब तक 19 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 14 सौ से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि वह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। जबकि, किसी का कहना है कि यह वीडियो दिल जीतने वाला है। तो इस मजेदार वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर