OMG: बेहद अनोखा है ये कुत्ता, दुनिया में सबसे लंबे हैं इसके कान, जानें क्या है अजीबोगरीब मामला?

Weird Dog: इस कुत्ते का नाम लू (Lou) है। लू की उम्र तीन साल है। वह मूलरूप से अमेरिका के ओरेगॉन का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लू के कान की लंबाई इस धरती पर जितने भी कुत्ते जीवित हैं उसमें सबसे ज्यादा है।

OMG News Meet lou Dogs ear length is 34 centimeters
बेहद अनोखा है ये कुत्ता 
मुख्य बातें
  • सुर्खियों में अमेरिका का कुक्ता लू (Lou)
  • लू के कान की लंबाई जीवित कुत्तों में सबसे ज्यादा
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में लू का नाम दर्ज

ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। यहां आपको कब, क्या सुनने और देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो अचानक ऐसी-ऐसी सच्चाई सामने आ जाती है, जिसके बारे में जानकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है अमेरिका से, जहां एक कुत्ता इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि कुत्ता और चर्चा का विषय? तो हम आपको बता दें कि यह कुत्ता कोई साधारण नहीं है, बल्कि आम कुत्ता से काफी अलग और अपना नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज करवा चुका है।  तो आइए, जानते हैं इस कुत्ते की आखिर क्या है खासियत?

जानकारी के मुताबिक, इस कुत्ते का नाम लू  (Lou) है। लू की उम्र तीन साल है। वह मूलरूप से अमेरिका के ओरेगॉन का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लू के कान की लंबाई इस धरती पर जितने भी कुत्ते जीवित हैं उसमें सबसे ज्यादा है। जिसके कारण उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। रिकॉर्ड के अनुसार, लू कान की लंबाई 13.38 इंच है। फिलहाल, लू इंसानी दोस्त पेग ऑल्सेन के साथ रह रहा है। पेग का कहना है कि उन्हें यह तो मालूम था कि उसका कान काफी लंबा है, लेकिन कभी नापा नहीं और ना ही अंदाजा था कि वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगा।   

सेलिब्रिटी बन चुका है लू

ऑल्सेन बताती हैं कि पहली बार जब मैंने लू को देखा तो उसे गोद लेने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कहा कि वह उसके कानों को हमेशा नोटिस करती थीं। लेकिन, जब कोरोना काल में लू के कान नाप तो चौंक गई। क्योंकि, उसकी कानों की लंबाई 34 सेंटीमिटर यानी 13.38 इंच थी। आलम ये है कि लंबे कानों को लेकर लू काफी चर्चाओं में है। जो भी उससे मिलता है उसके कानों को छू लेना चाहता है। अब लू किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वह, कई डॉग्स शो में हिस्सा ले चुका है। इसके अलावा अमेरिकन केनेल क्लब और रैली ओबडियंस में खिताब भी जिता चुका है, जिससे उसकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है। तो क्या आपने कभी किसी कुत्ते का इतना बड़ा कान देखा है?


 

अगली खबर