कुत्तों को लेकर महिलाओं के बीच भिड़ंत, फिर एक महिला ने दूसरी महिला को काटा, चौंकाने वाला मामला

Ajab Gajab News: र्वी जर्मनी के थुरिंगजिया इलाके में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां कुत्तों को लेकर एक 27 साल की महिला और 51 साल की महिला के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच कुत्तों को अनुशासन सिखाने को लेकर गहमागहमी होने लगी। कुत्तों को लेकर जिस तरह से महिला आपस में लड़ रही थीं उसे देखकर लोग दंग रह गए।

OMG Woman bites woman in fight over dog discipline in Germany
कुत्तों के लिए आपस में भिड़ गई दो महिलाएं 
मुख्य बातें
  • जर्मनी में कुत्तों के लिए आपस में भिड़ गई दो महिलाएं
  • एक महिला ने दूसरी महिला को काट लिया
  • काटने के कारण महिला की हालत बिगड़ गई

इस दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में जर्मनी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर ना केवल आप हैरान रह जाएंगे बल्कि सच्चाई पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, कुत्तों के चक्कर में दो महिलाओं के बीच पहले भिड़ंत हुई फिर एक महिला ने दूसरी महिला को कुत्ते की तरह काट लिया। तो आइए, जानते हैं क्या है ये अजीबोगरीब मामला?

'DW' के मुताबिक, पूर्वी जर्मनी के थुरिंगजिया इलाके में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां कुत्तों को लेकर एक 27 साल की महिला और 51 साल की महिला के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच कुत्तों को अनुशासन सिखाने को लेकर गहमागहमी होने लगी। कुत्तों को लेकर जिस तरह से महिला आपस में लड़ रही थीं उसे देखकर लोग दंग रह गए। बड़ी बात ये है कि जिन कुत्तों के लिए महिलाएं लड़ रही थीं वो बड़े आराम से झगड़ा देख रहे थे। कहा ये भी जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ने यंग महिला के कुत्ते को मारा था। इसलिए, दोनों के बीच झगड़ा हो गया। 

कुत्तों के लिए आपस में भिड़ गई महिला

दोनों के बीच लड़ाई बढ़ती ही चली गई। मारपीट करते-करते बुजुर्ग महिला नीचे गिर पड़ी। इसी बीच उसने दूसरी महिला के पैरों में दांत से काट लिया। जिसके बाद वह जख्मी हो गई। महिला की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है। क्योंकि, आमतौर पर अपने मालिक के लिए जानवर आपस में लड़ते हैं या फिर दूसरों पर हमला करते हैं। लेकिन, यहां पर सीन कुछ और था। क्योंकि, कुत्तों के लिए दो महिला आपस में भिड़ गई थी। तो क्या आपने इससे पहले कभी इस तरह की घटना देखी है।   

अगली खबर