नौकरी से निकाले जाने पर बदले की आग में जल रहा था कर्मचारी, क्रेन लाकर तोड़ डाली कंपनी की लग्जरी प्रॉपर्टी

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 01, 2022 | 15:45 IST

Employee broke company property: एक कंपनी अपने कर्मचारी को फायर कर देती है। इसके बाद शख्स इतना गुस्से में आया कि उसने क्रेन लाकर कंपनी की लग्जरी प्रॉपर्टी को तोड़ डाला।

worker
कर्मचारी का गुस्सा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कनाडा से आया हैरान करने वाला मामला
  • कंपनी ने कर्मचारी को नौकरी से निकाला
  • गुस्से में आकर कर डाला हैरान करने वाला काम

Employee broke company property: नौकरी जाने से कई लोगों का सबकुछ बर्बाद हो जाता है, क्योंकि नौकरी से ही उसकी और उसके परिवार की रोजी रोटी चलती है। कई बार कंपनियां मनमाने तरीके से लोगों को नौकरी से निकाल देती हैं। हालांकि, कई बार कर्मचारियों के कामचोरी की वजह से भी उन्हें कंपनी फायर कर देती है। ऐसा ही एक मामला कनाडा से सामने आया है। यहां एक कंपनी ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद कर्मचारी ने गुस्से में जो किया, उसने सभी को हैरान कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कर्मचारी ने गुस्से ने कंपनी की लग्जरी प्रॉपर्टी ही तोड़ डाली। वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से घटना की पूरी जानकारी हुई। पोस्ट के अनुसार, शख्स को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद शख्स गुस्से और बदले की आग में जल रहा था। कई लोग अपना गुस्सा पी जाते हैं, लेकिन शख्स ने कंपनी से बदला लेने के बारे में सोचा। इसके बाद वह कंपनी की लग्जरी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने पहुंच गया। देखें वीडियो- 

गुस्से की आग में जल रहा था कर्मचारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्से में आकर शख्स कंपनी की लग्जरी प्रॉपर्टी को तोड़ता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कर्मचारी एक्सकेवेटर के जरिए कंपनी की लग्जरी प्रॉपर्टी नष्ट कर रहा है। इस दौरान उसका गुस्सा साफ देखा जा सकता है। वह कंपनी की प्रॉपर्टी को तहस-नहस करता दिख रहा है। मामला सामने आने के बाद कनाडा की पुलिस ने 59 वर्षीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है। जब कर्मचारी कंपनी की प्रॉपर्टी को तोड़ रहा था तो एक स्थानीय शख्स ने अपने फोन के कैमरे से इसका वीडियो बना लिया। 

ये भी पढ़ें- चार्जिंग में फोन लगाकर सोना हो सकता है जानलेवा, लड़की को नींद में लगा करंट; जागने से पहले ही तोड़ दिया दम

स्थानीय शख्स के अनुसार, पूर्व कर्मचारी ने कंपनी से निकाले जाने के बाद लेक हाउस के पास कंपनी की पूरी प्रॉपर्टी तोड़ दी। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को Don Tapscott नाम के ट्विटर (Twitter) अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है। कई लोग कर्मचारी को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कई लोग कह रहे हैं कि इतना गुस्सा होना ठीक बात नहीं है। वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।

अगली खबर