चाय बनाना भी नहीं जानते अंग्रेज! सर्वे से खुलासा- केवल 2 फीसदी ब्रिटिशर्स ने ठीक से बनाई चाय

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Feb 01, 2021 | 19:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में चाय खूब पसंद की जाती है, जिनमें ब्रिटेन भी शामिल है। लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि यहां केवल 2 फीसदी लोगों को ही ठीक से चाय बनाना मालूम है।

चाय बनाना भी नहीं जानते अंग्रेज, सर्वे से खुलासा- केवल 2 फीसदी ब्रिटिशर्स ने ठीक से बनाई चाय
चाय बनाना भी नहीं जानते अंग्रेज! सर्वे से खुलासा- केवल 2 फीसदी ब्रिटिशर्स ने ठीक से बनाई चाय  |  तस्वीर साभार: Representative Image

लंदन : भारत के साथ-साथ दुनिया के कई मुल्‍कों में गर्मागर्म चाय के शौकीनों की एक बड़ी संख्‍या है। यह थकान के बाद खुद को तरोताजा करने का एक जरिया है तो इससे घर आने वाले मेहमानों का स्‍वागत भी खूब होता है। बहुत से लोग हैं, जो भले भोजन पकाना ठीक से नहीं जानते, पर चाय बनाना जरूर जानते हैं। लेकिन ब्रिटेन में अधिकांश लोगों को ठीक चाय बनाना भी नहीं आता।

एक सर्वे के मुताबिक, केवल 2 प्रतिशत ब्रिटिश नागरिकों ने ठीक से चाय बनाई। इस सर्वे में ब्रिटेन के 2,000 लोगों ने हिस्‍सा लिया। टिक वॉचेज की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक, केवल दो प्रतिशत ब्रिटिश नागरिक ही सही तरीके से चाय बना पाए। उन्‍हें चाय बनाने के लिए जो समय दिया गया था, उसमें 50 में से केवल एक शख्‍स ही तय समय के भीतर चाय बना सका।

खपत के मामले में नंबर 1 है तुर्की

यहां लोगों ने टीबैग को औसतन 1 मिनट और 10 सेकंड चाय के कप में रखा। इस सर्वे की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्‍योंकि ब्रिटेन में रहने वाले लोग जिस तरह से चाय बनाते हैं, उस पर उन्‍हें खासा गर्व होता है। टिक वाचेज के प्रबंध निदेशक डैनी रिचमंड के अनुसार, बहुत से लोगों ने चाय बनाने के लिए विशेषज्ञ के सुझाव का पालन नहीं किया।

ब्रिटेन के साथ-साथ तुर्की, ईरान में भी चाय खूब पसंद किया जाता है। जब प्रति व्‍यक्ति खपत की बात आती है तो इसमें तुर्की पहले नंबर पर होता है। यहां हर साल एक व्‍यक्ति औसतन 3.16 किलोग्राम चाय की खपत करता है, जबकि ब्रिटेन में यह 1.94 किलोग्राम होता है।

अगली खबर