Optical Illusion: किचन में सामने ही छिपी बैठी है बिल्ली, 10 सेकेंड में ढूंढने वाले माने जाएंगे जीनियस

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 24, 2022 | 07:58 IST

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को AngelsMama16 नाम के टिकटॉक यूजर ने शेयर की है। वह यूजर्स को किचन में छिपी बिल्ली को खोजने की चुनौती दे रहे हैं। यह तस्वीर उन्होंने खुद अपने मोबाइल से खींची है।

optical illusion
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया 
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई Optical Illusion की तस्वीर
  • Optical Illusion वाली तस्वीर में ढूंढनी है बिल्ली
  • बिल्ली को ढूंढने में दिमाग का हुआ दही

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानि 'आंखों का धोखा'। सोशल मीडिया पर इन दिनों आंखों को धोखा देने वाली कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कोई न कोई पहेली छिपी होती है, जिसे यूजर्स को हल करना होता है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों फिर देखने को मिल रही है। यह तस्वीर एक किचन की है। इस किचन में एक बिल्ली छिपी बैठी है, जिसे ढूंढने में लोगों की नानी याद आ गई है।

तस्वीर में आपको ढूंढनी है बिल्ली

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को AngelsMama16 नाम के टिकटॉक यूजर ने शेयर की है। वह यूजर्स को किचन में छिपी बिल्ली को खोजने की चुनौती दे रहे हैं। दरअसल, यह तस्वीर उन्होंने खुद अपने मोबाइल से खींची है और यह उनके ही किचन की तस्वीर है। इस तस्वीर में छिपी बिल्ली भी उनकी पालतू बिल्ली है। आप जब बहुत ध्यान से देखेंगे तब भी आपको तस्वीर में छिपी बिल्ली आसानी से नजर नहीं आएगी। आपको पहली नजर में बिल्ली किसी बर्तन या रसोई में रखे सामान की तरह दिखाई देगी।

10 सेकेंड में ढूंढनी है बिल्ली

तस्वीर में आपको किचन का काउंटर नजर आ रहा होगा। किचन में हर जगह चीजें फैली हुई दिख रही हैं। इन्ही अव्यवस्थित चीजों में कहीं बिल्ली छिपी बैठी है। आपको 10 सेकेंड का समय दिया जाता है। आपको इसी 10 सेकेंड में छिपी हुई बिल्ली को खोजकर निकालना है। हालांकि, बिल्ली को ढूंढना इतना भी आसान काम नहीं है। कई लोग अपने आपको होशियार समझते हैं, लेकिन तस्वीर में छिपी बिल्ली खोजने में उनकी हालत खराब हो रही है। अगर अबी तक आपको बिल्ली नहीं दिखाई दी तो आप बिल्कुल भी परेशान न हों। आपके लिए हमने नीचे एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के लाल घेरे में आपको बिल्ली नजर आ जाएगी।

optical illusion

अगली खबर