Optical Illusion: लकड़ी के गट्ठरों में बैठी है एक बिल्ली, ढूंढने में लोगों को याद आ गई नानी; आपको दिखी क्या?

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 02, 2022 | 06:00 IST

Find The Cat: लोगों ने कई-कई घंटे तस्वीर को नजर गड़ाकर देखा। इसके बाद भी उन्हें छिपी हुई बिल्ली नजर नहीं आई। कई लोग तो तुर्रम खां बनकर बिल्ली ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही वह इसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। बिल्ली उन्हें मिल नहीं रही है।

optical illusion
ऑप्टिकल इल्यूजन  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • Optical Illusion की नई तस्वीर आई सामने
  • तस्वीर में आपको ढूंढना है एक क्यूट सी बिल्ली
  • लकड़ी के गट्ठरों के बीच बैठी है बिल्ली

Find The Cat: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को छिपी हुई एक क्यूट सी बिल्ली ढूंढनी है। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिसने इल्यूजन वाली तस्वीरों को हल करने में खूब मजा आता है। इन तस्वीरों में कोई न कोई पहेली छिपी होती है। लोगों को उन पहेलियों को दिए गए टाइम में हल करना होता है। कई बार पर्सनैलिटी ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें भी सामने आती हैं, जो लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं।

आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की जो तस्वीर सामने लेकर आए हैं, उसे देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा गया। इस तस्वीर में लकड़ी के गट्ठर के बीच बिल्ली आंखों के सामने ही बैठी है। इसके बाद भी उसे आसानी से देखना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने कई-कई घंटे तस्वीर को नजर गड़ाकर देखा। इसके बाद भी उन्हें छिपी हुई बिल्ली नजर नहीं आई। कई लोग तो तुर्रम खां बनकर बिल्ली ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही वह इसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। बिल्ली उन्हें मिल नहीं रही है।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: हरियाली के बीच छिपी है खूबसूरत तितली, 10 सेकेंड में खोज पाए तो माने जाएंगे जीनियस
 
60 सेकेंड में खोजकर बताइए बिल्ली

अगर आप अपने आपको जीनियस समझते हैं तो 60 सेकेंड में बिल्ली को खोजकर बताइए। आपको इसे खोजने के लिए तस्वीर का कोना-कोना छान मारना पड़ेगा। आप देख सकते हैं कि तस्वीर में बड़ा सा मैदान नजर आ रहा है। इसके पास एक ट्रक खड़ा हुआ है। यहीं पर सूखी लकड़ियों का गट्ठर है। इस गट्ठर के बीच में ही कहीं पर बिल्ली बैठी हुई है। आपको देखना है कि बिल्ली आखिर गट्ठर के किस कोने में छिपी हुई है। जिनकी निगाहें बाज सी तेज हैं, वह पल भर में ही बिल्ली को खोज सकने में सफल होंगे। जबकि, बाकी लोगों को वक्त लग सकता है। अगर आपको क्या अभी तक बिल्ली नहीं मिली तो चलिए आपको एक हिंट देते हैं। बिल्ली लकड़ियों के रंग से मिलती-जुलती है। वह गट्ठर के बीच में बैठी है। अगर अभी भी आपको बिल्ली नहीं दिखी तो नीचे तस्वीर देखिए। आपको तस्वीर के दाहिने तरफ नीचे की ओर बिल्ली बैठी हुई मिल जाएगी।

cat

अगली खबर