Optical Illusion: कबाड़ में छिपी बैठी है क्यूट सी बिल्ली, 1 घंटे तक देखने के बाद भी नहीं ढूंढ पाएंगे

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 06, 2022 | 13:06 IST

Optical Illusion: सामने दिख रहे कूड़े के ढेर में एक क्यूट सी बिल्ली छिपी बैठी है। हालांकि, इस बिल्ली को ढूंढने में लोगों के दिमाग का दही हो रहा है। दरअसल, बिल्ली का रंग कबाड़ के रंग से मिलता जुलता है। इसलिए बिल्ली को ढूंढने में लोगों को परेशानी हो रही है।

optical illusion
तस्वीर में छिपी है बिल्ली  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • ढेर सारे कबाड़ के बीच छिपी बैठी है बिल्ली
  • कबाड़ में छिपी बिल्ली को ढूंढने में परेशान हुए लोग
  • तेज नजर वाले भी आसानी से ढूंढ नहीं पाएंगे बिल्ली

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी सैकड़ों तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों को इनमें छिपे ऑब्जेक्ट को ढूंढना होता है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर एक-दूसरे को चैलेंज भी देते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में ढेर सारा कबाड़ दिख रहा है। इसी कबाड़ में एक क्यूट सी बिल्ली छिपी बैठी है। लोगों को इस बिल्ली को ढूंढकर बताना है।  

तस्वीर में आपको चारों तरफ कबाड़ ही कबाड़ दिख रहा होगा। इसी कबाड़ के बीच कहीं पर एक क्यूट सी बिल्ली छिपी बैठी है। खास बात यह है कि बिल्ली की नजर आपकी ही तरफ है। वह एकटक आपको देखे जा रही है। इसके बाद भी लोग उसे ढूंढने में असफल हो रहे हैं। कई लोग इस तस्वीर को घंटों देख रहे हैं। कई लोग पूरी एकाग्रता के साथ तस्वीर में छिपी बिल्ली ढूंढने में मगन हैं। इसके बाद भी उन्हें बिल्ली नहीं मिल पा रही है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें आसानी से यह बिल्ली मिल जा रही है।

ये भी पढ़ें -  हायो रब्बा! विवाह तय करने की अनोखी परंपरा, इस तरह होता है दूल्हा-दुल्हन का चुनाव

सुपरफास्ट नजर घुमाइए और बिल्ली को ढूंढकर निकालिए

अगर आप पूरे ध्यान से तस्वीर को एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक देखेंगे तो निश्चित तौर पर आपको बिल्ली मिल जाएगी। तो देर मत कीजिए, बस बिल्ली को ढूंढना शुरू कीजिए और जब तक बिल्ली मिल नहीं जाती है। तब तक उसे ढूंढने की कोशिश करते रहिए। अगर आपको एक घंटे के भीतर बिल्ली मिल जाती है तो आप जीनियस की श्रेणी में आ जाएंगे। अपनी सुपरफास्ट नजर को घुमाइए और जल्द से जल्द बिल्ली को ढूंढकर निकालिए।

आपको तस्वीर में इलेक्ट्रॉनिक चीजों का कबाड़ दिखाई दे रहा होगा। इसी कबाड़ में आपको क्यूट सी बिल्ली बैठी मिल जाएगी। हालांकि, बिल्ली को कुछ लोग ढूंढ ले रहे हैं और कुछ लोग उसे ढूंढने में असफल हो रहे हैं। अगर आपको कबाड़ से भरे इस तस्वीर में बिल्ली नहीं मिली है तो आपको सबसे पहले तस्वीर में दाईं तरफ नजर दौड़ाना होगा। आपको छिपी हुई बिल्ली नजर आ जाएगी। बिल्ली एक सफेद रंग की पाइप पर चढ़कर बैठी है। अगर अब भी आपको बिल्ली नहीं मिल पाई है तो हमने नीचे आपके लिए एक तस्वीर डाली है। आप लाल घेरे में बिल्ली ढूंढ सकते हैं।

optical illusion

अगली खबर