Optical Illusion: अगर तेज है आपकी नजर तो बताइए तस्वीर में लिखे अंग्रेजी के दो शब्द, 99 परसेंट लोग हुए फेल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 17, 2022 | 05:58 IST

Optical Illusion: कई लोग खुद को तेज नजर और शार्प माइंड वाला इंसान समझते हैं, लेकिन तस्वीर में छिपी पहेली को बताने में उनकी नानी याद आ जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों फिर सामने आई है। 

optical illusion
फोटो क्रेडिट- रेडिट 
मुख्य बातें
  • आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर आई सामने
  • तस्वीर में लिखा है अंग्रेजी का शब्द
  • तेज नजर वाले भी आसानी से नहीं बता पाएंगे

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर नजर को परखने वाली और लोगों के दिमाग को दही करने वाली कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। इन तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करने में लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। कई लोग खुद को तेज नजर और शार्प माइंड वाला इंसान समझते हैं, लेकिन तस्वीर में छिपी पहेली को बताने में उनकी नानी याद आ जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों फिर सामने आई है। 

यह तस्वीर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर की जा रही है। तस्वीर को शेयर कर लोग एक-दूसरे की नजर परखने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, तस्वीर में अंग्रेजी के दो शब्द लिखे हुए हैं। जिन्हें पढ़ना किसी के लिए भी आसान नहीं है। आपको भी इस तस्वीर में लिखे अंग्रेजी के उन्हीं दो शब्दों को बताना है। दावा किया जा रहा है कि इन शब्दों को 99 फीसदी लोग पढ़ने में फेल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: क्या आपको समझ आई ये पहेली? आनंद महिंद्रा को भी समझने में लग गया कुछ समय

नजर को धोखा देने वाली तस्वीर

आज आपकी भी परीक्षा हो जाती है, देखते हैं आपकी नजर कितनी तेज है? दरअसल, यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन का सही उदाहरण पेश कर रही है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो लोगों की आखों को भ्रमित कर देती हैं। इसमें दिखता कुछ और है तथा लोग समझते कुछ हैं। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी लोग उसे नहीं देख पाते हैं। अगर आप अभी तक तस्वीर में छिपे शब्दों को क्रैक नहीं कर पाए हैं तो चलिए हम आपकी परेशानी थोड़ी कम कर देते हैं।

आपको इन शब्दों को समझने के लिए अपनी आंखें 90 फीसदी बंद करनी होंगी। अगर आप ऐसा कर पाएंगे तो ऑप्टिकल इल्यूजन की गिरफ्त से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद ये शब्द आपको दिखने लगेंगे। अगर अभी तक आप उन शब्दों को नहीं पढ़ पाए हैं तो आपको बता दें कि इसमें BAD EYES लिखा हुआ है। हालांकि, इन्हें आर्टिस्ट ने कुछ ऐसे डिजाइन किया है कि आपके लिए खुली आंखों से इन शब्दों को देख पाना नामुमकिन ही है।

अगली खबर