Optical Illusion: इस बार तो जीनियस भी हो गए फेल, क्या आपको तस्वीर में दिखाई दिया कुत्ता

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 07, 2022 | 06:00 IST

Hidden Optical Illusion: तस्वीर में कुत्ता ऐसा जगह छिपा है, जिसको खोजने में लोगों की हालत खराब हो रही है। हम आपको चैलेंज दे रहे हैं कि 10 सेकेंड के भीतर तस्वीर में छिपा कुत्ता ढूंढकर निकालिए।

optical illusion
ऑप्टिकल इल्यूजन  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर आई सामने
  • बेडरूम मेें छिपा है एक कुत्ता
  • 10 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं कुत्ता

Hidden Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) की तस्वीरें देखने में भले ही साधारण होती हैं, लेकिन बड़े-बड़े दिमाग वालों को भी कन्फयूज कर देती हैं। इन दिनों ट्विटर पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक कुत्ता छिपा हुआ है, लेकिन इस बार जीनियस लोगों को भी नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का एकदम सटीक उदाहरण मान सकते हैं। तस्वीर में कुत्ता ऐसा जगह छिपा है, जिसको खोजने में लोगों की हालत खराब हो रही है। 

इंटरनेट पर वायरल हो रही यह तस्वीर एक बेडरूम का है। इसी बेडरूम में कहीं न कहीं कुत्ता छिपा हुपा हुआ है। बहुत सारे लोग अपने आपको तेज नजर वाला मानते हैं। उनको लगता है कि उनकी नजर बाज सी तेज होती है। अगर आप भी अपने आपको तेज नजर वाला मान रहे हैं तो हम आपको चैलेंज दे रहे हैं कि 10 सेकेंड के भीतर तस्वीर में छिपा कुत्ता ढूंढकर निकालिए। अगर आप 10 सेकेंड के भीतर कुत्ते को ढूंढ निकालते हैं तो आप सुपर जीनियस समझे जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: हरियाली के बीच छिपी है खूबसूरत तितली, 10 सेकेंड में खोज पाए तो माने जाएंगे जीनियस

नीचे देखिए तस्वीर

अगर आपको अभी तक कुत्ता नहीं दिखाई दिया तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी यह तस्वीर भेजकर उनके दिमाग की परीक्षा ले सकते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को देखकर लोग कन्फयूज हो रहे हैं। आप देख पाएंगे कि कमरे में एक पलंग है। इसके अलावा एक लैम्प, बिस्तर पर चादर और कुछ चीजें बिखरी पड़ी दिखाई दे रही हैं। इन्हीं सबके बीच वह कुत्ता छिपा हुआ है। अगर अभी तक आपको तस्वीर में कुत्ता नजर नहीं आया तो नीचे तस्वीर देखिए। अब आपको तस्वीर में कुत्ता नजर आ गया है।

DOG

अगली खबर