नंगे पांव पद्मश्री लेने पहुंची तुलसी गौड़ा, सादगी ने जीता लोगों का दिल, तस्वीर वायरल

कर्नाटक की रहने वाली 72 साल की आदिवासी महिला तुलसी गौड़ा को 'जंगलों की एनसाइक्लोपीडिया' के रूप में जाना जाता है। सोमवार को उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बड़ी बता ये है कि जब तुलसी गौड़ा सम्मान लेने पहुंची तो वह पारंपरिक पोशाक में नजर आईं।

Padma Shri tulsi gowda Photo With PM Narendra Modi And Amit Shah goes Viral
तुलसी गौड़ा ने जीता लोगों का दिल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कर्नाटक की रहने वाली तुलसी गौड़ा को मिला पद्मश्री
  • नंगे पांव और पारंपरिक पोशाक में नजर आईं तुलसी गौड़ा
  • वायरल तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग इस तस्वीर की तारीफ करते नहीं थक रहे। आम पब्लिक से लेकर नेता और सेलिब्रिटी तक इस तस्वीर को शेयर कर महिला की तारीफ कर रहे हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये महिला कौन है और इस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसके सामने हाथ क्यों जोड़े हैं? तो हम आपको बता दें कि इस महिला का नाम तुलसी गौड़ा है और इन्हें पद्मश्री सम्मान मिला है। तो पहले जानते हैं इस महिला के बारे में...

कर्नाटक की रहने वाली 72 साल की आदिवासी महिला तुलसी गौड़ा को 'जंगलों की एनसाइक्लोपीडिया' के रूप में जाना जाता है। सोमवार को उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बड़ी बता ये है कि जब तुलसी गौड़ा सम्मान लेने पहुंची तो वह पारंपरिक पोशाक में नजर आईं। उनकी सादगी को देखकर एक पल के लिए लोग हैरान भी हुए और उनकी तारीफ भी की। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक उन्हें देखकर प्रभावित हो गए। पीएम मोदी और अमित शाह के सामने जब वह पहुंचीं तो दोनों नेताओं ने उनकी उपलब्धि का सम्मान करते हुए उन्हें नमस्कार किया।

तुलसी गौड़ा ने जीता लोगों का दिल

अब उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग पर्यावरण की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी गौड़ा अब तक एक लाख से अधिक पौधारोपण कर चुकी हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग तुलसी गौड़ा की तस्वीर शेयर कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो आइए, देखते हैं लोग किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 


 

अगली खबर