पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल बाजवा की दिखी तोंद, सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब लिए मजे

पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल बाजवा की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें सोफे पर बैठे उनकी तोंद नजर आ रही है। इसके बाद लोगों ने उनके खूब मजे लिए।

general bajwa
जनरल बाजवा  |  तस्वीर साभार: Twitter

पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल बाजवा का इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। आर्मी को लेकर यूं तो लोगों के मन में पहली तस्वीर जो आती है वह है वर्दी पहने एक हेल्दी व फिट इंसान की। लेकिन पाकिस्तानी आर्मी का आजकल इसलिए मजाक बनना सुरू हो गया है क्योंकि उनकी आर्मी के चीफ ही इतने अनफिट हैं कि उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हो रही है वो साफ-साफ ये बयां कर रही है। 

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट नायला इनायत ने अपने ट्विटर हैंड से ये तस्वीर शेयर किया है जिसमें पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा एक अन्य ऑफिसर के साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसमें जनरल बाजवा ने सेना की वर्दी पहनी है और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। उनकी वर्दी की शर्ट जो है वह उनके पैंट से बाहर निकली हुई है और जिसमें से उनके बढ़े हुए पेट के कारण उनके बटन भी खुलते हुए नजर आ रहे हैं। 

नायना इस तस्वीर को शेयर कर पाक आर्मी पर तंज कसते हुए लिखा है- तेरी शर्ट ता मैं बटन सोंणिए..इस ट्वीट के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। लोगों ने बाजवा के साथ-साथ पाकिस्तानी आर्मी को भी जमकर निशाने पर लिया। किसी ने इस पर लिखा कि ये सेना प्रमुख है या ढाबे का मालिक। तो किसी अन्य ने लिखा कि परिस्थिति गंभीर है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। वहीं तीसरे ने लिखा कि ये बाजवा के बढ़े हुए सर्विस का हिस्सा है।

बहरहाल आपको बता दें कि पाकिस्तान के इन दिनों सऊदी अरब से रिश्ते तल्ख हैं और इसी तल्ख रिश्ते को मधुर बनाने के उद्देश्य से बाजवा सऊदी अरब गए थे। बीते दिनों पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के द्वारा सऊदी के खिलाफ दिए गए एक बयान के बाद नाराज सऊदी ने पाकिस्तान से अपने अरबों डॉलर का कर्ज लौटाने को कहा था। इसी के बाद दोनों के रिश्तों में तल्खी आ गई थी। इसी हालात को सुधारने के खयाल से बाजवा सऊदी अरब गए थे।

अगली खबर