ये है दुनिया का इकलौता शाकाहारी शहर, जानिए कहां है यह अनोखी सिटी जहां पूरी तरह से बैन है मांसाहार

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 17, 2022 | 07:55 IST

Vegetarian Town in the World: पलिताना शहर में एक शत्रुंजय पहाड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पहाड़ी की चोटी पर 3000 से भी ज्यादा मंदिर हैं। इसमें सबसे मुख्य मंदिर 1618 ईस्वी में बना 'चौमुखा मंदिर' है।

PALITANA
तस्वीर साभार- सोशल मीडिया 
मुख्य बातें
  • भारत में है दुनिया का एकमात्र वेजिटेरियन शहर
  • जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है ये शहर
  • गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है पलिताना शहर

Vegetarian Town in the World: अगर हम आपसे कहें कि भारत में एक ऐसा शहर है जो दुनिया का इकलौता शाकाहारी शहर है तो शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा। लेकिन यह पूरी तरह से सच है। गुजरात के भावनगर जिले में एक शहर है, जो दुनिया का इकलौता शाकाहारी शहर है। सरकार ने इस शहर को पूर्ण शाकाहारी घोषित किया है। इस शहर में मांसाहार पूरी तरह से बैन है।

गुजरात में है दुनिया का इकलौता शाकाहारी शहर

गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पलिताना (Palitana) शहर है, जो दुनिया का इकलौता शाकाहारी शहर है। पलिताना में एक शत्रुंजय पहाड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पहाड़ी की चोटी पर 3000 से भी ज्यादा मंदिर हैं। इसमें सबसे मुख्य मंदिर 1618 ईस्वी में बना 'चौमुखा मंदिर' है। जो जैन धर्म के पहले तीर्थकर भगवान आदिनाथ को समर्पित है। यह पलिताना का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर का अलग ही धार्मिक महत्व है।

ये भी पढ़ें- बच्चों वाली नकली बंदूक दिखाकर कर्मचारियों को डराया, फिर बैंक लूटकर फरार हो गई लड़की

पलिताना को दुनिया का सबसे शुद्ध शहर भी माना जाता है। यहां पर किसी भी जानवर को मारना गैरकानूनी है। यहां तक कि इस शहर में आपको अंडा भी नहीं मिलेगा, मांस तो दूर की बात है। अगर कोई अंडा या मांस बेचते हुए पाया गया तो उसकी खैर नहीं है। बता दें कि इस शहर में बड़ी संख्या में जैन अनुयायी रहते हैं। ऐसे में शहर में लंबे समय से बूचड़खाने बंद किए जाने की मांग की जा रही थी। साल 2014 में संतों ने जब भूख हड़ताल शुरू किया तो सरकार को झुकना पड़ा।

मांसाहार पर पूरी तरह से रोक

इसके बाद इस शहर में मांसाहार पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। शहर के बूचड़खाने बंद करा दिए गए। इसके अलावा एक सख्त कानून बनाया गया, जिससे शहर में चोरी-छिपे भी ऐसी गतिविधियां ना हो सकें। शहर में कुमारपाल, विमलशाह और समप्रति राज मंदिर भी है। ये सभी मंदिर संगमरमर के पत्थरों से निर्मित हैं। जो वास्तुकला का अद्भुत नमूना हैं। यहां पर 11वीं से 12वीं शताब्दी के बीच जैन मंदिरों का निर्माण कराया गया था। पलीताना शहर को जैन अनुयायियों का सबसे पवित्र शहर कहा जाता है।

अगली खबर