VIDEO: '1000 दे दूंगी, भईया मेरे को उतार दो'; पैराग्लाइडिंग करने गई लड़की ने याद दिलाया 'लैंड करा दे' लड़का

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Mar 16, 2021 | 21:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Paragliding video: पैराग्लाइडिंग करती हुई एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि लड़की काफी बुरी तरह से डरी हुई है। यह एक पुराने वीडियो की याद दिला देता है।

paragliding girl
पैराग्लाइडिंग करने वाली लड़की डरी 

नई दिल्ली: क्या आपको वो आदमी याद है जिसका 2019 में पैराग्लाइडिंग वाला वीडियो वायरल हुआ था? खैर, अब इंटरनेट पर एक नया वीडियो सामने आया है और यह आपको दो साल पहले की वायरल क्लिप की याद दिलाएगा। ट्रेवल एजेंसी 'इनक्रेडिवल हिमालया' ने पैराग्लाइडिंग करते हुए एक लड़की का वीडियो पोस्ट किया है और वह काफी डर रही है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

वीडियो हिमाचल प्रदेश के खजियार का है। 3 मिनट 23 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वो ऊपर उठना शुरू करती है, वैसे ही उसका डरना शुरू हो जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वो हवा में ऊपर जाती है वो बोलती है कि हिलाओ मत प्लीज। वो कहती है कि मुझे नीचे उतार दो। मेरी आंखें बंद हैं भईया। मेरे को जल्दी उतार दो भईया। मैं 1000 रुपए दे दूंगी आपको। मेरे हाथ पैर फूल रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काफी बुरी तरह से डरी हुई है।  

अगली खबर