Viral Video: हाथी का वीडियो बना रही थी लड़की, फिर 'गजराज' ने जो किया उसे देख उछल पड़ेंगे आप

Viral Video: कुछ लोग हाथी के साथ मस्ती कर रहे थे। तभी एक लड़की हाथी का वीडियो बनाने लगी, फिर हाथी ने जो उसके साथ किया उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

People Play With Elephant Then What Happened Watch Funny Video
हाथी का मजेदार वीडियो...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मजेदार है हाथी का ये वीडियो
  • फोटो खींचते हुए लड़की को हाथी ने जड़ा जोरदार थप्पड़
  • वीडियो देख आपका दिन बन जाएगा

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो रोंगटे खड़े होने वाले होते हैं। इन वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, फोटो खींचने के दौरान हाथी ने जो किया उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

हाथी ज्यादातर शांत ही रहता है। लिहाजा, लोग उसके काफी मस्ती भी करते रहते हैं। चिड़ियाघर हो या फिर जंगल हाथी के साथ अक्सर लोग आपको मस्ती करते हुए नजर आ जाएंगे। लेकिन, जब उसे गुस्सा आता है तो भयंकर तांडव मचाता है। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए कुछ लोग हाथी के सामने खड़े होकर उसके साथ मस्ती कर रहे हैं। लोग उसे छू रह हैं, उसे प्यार कर रहे हैं। उसी बीच एक लड़की अपना फोन निकालती है और हाथी का बनाने की कोशिश करती है। ये बात हाथी को अच्छा नहीं लगता है और वो जोरदार लड़की को थप्पड़ जड़ देता है। लड़की एक तरफ गिरने लगती है, जबकि फोनी दूसरी तरफ जा गिरता है। हालांकि, लोगों ने किसी तरह लड़की को संभाल लिया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Shocking Video: 'बब्बर शेर' को इस तरह चैलेंज कर रहा था शख्स, 'जंगल के राजा' ने दिन में दिखा दिए तारे

दिन बना देगा वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी जरूर हंसी आई होगी। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@failarmy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो अब तक करीब पांच लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर