खतरनाक सांप देख कांपने लगे लोग, तभी एक लड़की ने किया ऐसा कमाल; देखकर रह जाएंगे हैरान

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 27, 2022 | 13:18 IST

Girl Catch Snake: लोग कॉकरोच और छिपकली से भी डरकर दूर भाग जाते हैं। चाहे लड़का हो या लड़की, हर किसी को इन जीवों से डर लगता है। सोचिए आप घर में हैं और एक खतरनाक सांप निकल आए तो आपकी हालत खराब हो जाएगी। इसके बाद अगर कोई अपने हाथ से सांप पकड़ ले तो चौंकने वाली ही बात है।

snake
हाथ से पकड़ा सांप  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दुकान में निकला खतरनाक सांप
  • सांप देखकर लोगों की हालत हुई खराब
  • लड़की ने किया चौंकाने वाला काम

Girl Catch Snake: सांप का नाम सुनते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सांप देखते ही लोग दूर भागने लगते हैं। सांप धरती पर पाए जाने वाले कुछ खतरनाक जीवों में से एक है। आपने कई खबरों में सुना होगा कि सांप के काटने से लोगों की मौत हो गई। कई बार तो सांप का काटा शख्स लहर भी नहीं देता है। धरती पर कुछ इतने खतरनाक किस्म के सांप पाए जाते हैं, जिनके पूंछ मारने से भी लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए सांप को देखकर लोगों का डरना लाजमी है। 

आपने देखा होगा कि लोग कॉकरोच और छिपकली से भी डरकर दूर भाग जाते हैं। चाहे लड़का हो या लड़की, हर किसी को इन जीवों से डर लगता है। सोचिए आप घर में हैं और एक खतरनाक सांप निकल आए तो आपकी हालत खराब हो जाएगी। इसके बाद अगर कोई अपने हाथ से सांप पकड़ ले तो चौंकने वाली ही बात है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आप एक लड़की की दिलेरी देखकर हैरान रह जाएंगे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह लड़की अपने हाथ से एक सांप की पूंछ पकड़कर उठाए हुए है।

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

नंगे हाथों से पकड़ लिया खतरनाक सांप

आप देख सकते हैं कि लड़की नंगे हाथों से ही एक खतरनाक सांप को पकड़कर उठा लेती है। इस दौरान उसके चेहरे पर एक भी सिकन नजर नहीं आती है। तस्वीर में दिख रही जो लड़की अपने हाथों से सांप को बिना डरे उठाए दिख रही है, उसका नाम सोनम मीणा है। सोनम मीणा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर को सोनम मीणा ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'बंशीलाल जी चौधरी के दुकान से रेट स्नेक रेस्क्यु कर सुरक्षित जंगल में रिलीज किया गया जिला उदयपुर तहसील लसाडिया (कुन)।'

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कई सारे लड़के वहां पर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी सांप को देखकर हालत खराब है। वह सांप के नजदीक भी नहीं आ रहे हैं, जबकि सोनम मीणा ने दुकान में निकले इस सांप को पकड़ा और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि सोनम राजस्थान वन विभाग में स्नैक कैचर (Snake Catcher) के तौर में कार्यरत हैं. सांप के अलावा वह बाकी जानवरों का भी रेस्क्यू करती हैं। वह स्थानीय लोगों के बीच 'जंगल की शेरनी' के नाम से जानी जाती हैं।

अगली खबर