Shocking Video: 'मोबाइल एक्सीडेंट' का शिकार हुआ शख्स, किस्मत अच्छी न होती तो जा सकती थी जान

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 16, 2022 | 14:04 IST

Shocking Video: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें एक शख्स मोबाइल चलाने के चक्कर में एक खतरनाक हादसे का शिकार होता दिख रहा है। वीडियो देखकर आप भी कह उठेंगे कि इतनी क्या सनक है।

mobile accident
मोबाइल एक्सीडेंट  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मोबाइल चलाने में काफी बिजी था युवक
  • मोबाइल चलाने के दौरान हुआ भयानक हादसा
  • छत से सीधे नीचे चला गया युवक

Shocking Video: किसी-किसी को मोबाइल चलाने की बहुत बुरी लत होती है। कई लोग तो रातभर मोबाइल चलाते रहते हैं। इस चक्कर में वह अपनी नींद भी बर्बाद कर लेते हैं। कई लोग रास्ता चलते भी मोबाइल चलाते रहते हैं। इस चक्कर में कुछ हादसे भी देखे गए हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स मोबाइल चलाने के चक्कर में एक खतरनाक हादसे का शिकार होता दिख रहा है। वीडियो ेदेखकर आप भी कह उठेंगे कि मोबाइल चलाने की इतनी क्या सनक है।

मोबाइल चलाने की ऐसी सनक

ऐसा नहीं है कि मोबाइल सिर्फ लोगों को बेकार ही कर रहा है या इससे लोगों का कुछ भला नहीं हो रहा है, लेकिन अधिकतर युवा मोबाइल के चक्कर में बर्बाद हो रहे हैं। मोबाइल के चक्कर में जो लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं, उनके घरवालों से पूछिए। हादसे कई बार गंभीर भी होते हैं। हालांकि, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें युवक की किस्मत अच्छी थी। जो उसकी जान बाल-बाल बच पाई। देखें वीडियो- 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मोबाइल चलाते-चलाते छत से दुकान के बेसमेंट में गिर जाता है। हालांकि, वह ऊपर से सीधे नीचे रखे कार्टून के ऊपर गिरता है। वह ऐसे गिरता है कि सीधे कार्टून पर बैठ जाता है। इससे उसको खरोंच भी नहीं आती है। यह वीडियो हैरान करने के साथ-साथ मजेदार भी है। युवक जिस तरह गिरता है, वह देखने में किसी कॉमेडी से कम नहीं है। उसे एक भी खरोंच नहीं आती है और वह बाल-बाल बच भी जाता है।

युवक की बचती है जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स छत की जाली खोलकर बेसमेंट में कुछ सामान रख रहा होता है। इसी बीच वहां से एक युवक गुजर रहा होता है। वह युवक मोबाइल चलाता हुआ आता है। युवक मोबाइल चलाने में इतना मशगूल होता है कि उसे पता नहीं होता कि सामने छत खुली हुई है। इसके बाद वह चलते-चलते सीधा बेसमेंट में गिर जाता है। हालांकि, उसकी किस्मत अच्छी होती है कि उसे कुछ नहीं होता। अगर आप भी मोबाइल चलाने के लती हैं तो आपको तुरंत ही सावधान होने की जरूरत है।वीडियो को @cctv_videos नाम के ट्विटर अकाउंंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर