VIDEO: ड्यूटी करते हुए बेहोश होकर गिर पड़ा पुलिसकर्मी, फिर महिला ने जो किया वो दिल जीत लेगा

Today Viral Video: एक पुलिसवाला ड्यूटी करते हुए बेहोश हो गया। कई लोग वहां से गुजरे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। ऐसे में एक महिला ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

Police Man Fell on The Road Woman Saved His Life Watch Viral Video
महिला ने की पुलिसवाले की मदद  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • भीषण गर्मी में ड्यूटी करते हुए गिर पड़ा पुलिसकर्मी।
  • एक महिला ने पुलिसवाले की मदद की और उसे होश में लाया।
  • वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

Today Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती है। इनमें कुछ मामले हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले। जबकि, कुछ को देखकर लोगों को बड़ी सीख भी मिलती है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप भावुक हो जाएंगे। बल्कि, लोगों को बड़ी सीख भी मिलेगी। क्योंकि, एक महिला ने जिस तरह से बेहोश पड़े पुलिसकर्मी की मदद की उसने लोगों का दिल जीत लिया है। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक पुलिसवाला भीषण गर्मी में सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी कर रहा है। अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़ता है। आस-पास से कई गाड़ियां गुजरती है लेकिन कोई पलटकर पुलिसवाले को देखने वाला नहीं होता है। कुछ समय बाद एक महिला स्कूटी से वहां से गुजर रही होती है। उसकी नजर जैसे ही पुलिसवाले पर पड़ती है, वो स्कूटी रोककर उसके पास पहुंचती है और उसे होश में लाने की कोशिश करती है। महिला इसमें सफल हो जाती है। कुछ देर बाद वहां और लोग भी जमा हो जाते हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Viral: होने वाले दूल्हे के साथ लड़की ने खेला ऐसा खेल, मैसेज देखकर भड़के पिता ने कही ये बात

महिला ने जीता लोगों का दिल

पास में लगे CCTV कैमरे में यह माजरा कैद हो जाता है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को @IAmJitendraa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हजारों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं और यह वीडियो लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। साथ ही महिला की तारीफ कर रहे हैं। किसी का कहना है कि महिला को एक सैल्यूट तो बनता है। जबकि, एक ने लिखा, ' सराहनीय मानवता का जीता जागता उदाहरण.... सैल्यूट है आपको...'।

अगली खबर