VIDEO: बीच सड़क दर्द से तड़प रही थी गर्भवती महिला, फिर जो हुआ उसे देख आंखें हो जाएंगी नम

एक गर्भवती महिला ऑटो के अंदर दर्द से तड़प रही है। ऑटो वाला लगातार लोगों से मदद से मांग रहा है, लेकिन कोई मदद करने के लिए तैयार नहीं होता है। लेकिन, कहते हैं ना इंसानियत अब भी जिंदा है। अचानक एक कार वाला वापस लौट कर उस ऑटो के पास पहुंच जाता है।

 Pregnant Woman Suffering With labour pain on Road Then What Happened Watch Heart Touching Viral video
इंसानियत अब भी जिंदा है...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सड़क पर दर्द से तड़प रही थी गर्भवती महिला
  • 'मसीहा' बनकर आया एक कार वाला
  • वीडियो देखकर भावुक हो रहे हैं लोग

दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कई लोग इस धर्म को पालन करने के लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। जबकि, कुछ लोग जानबूझकर भी अनजान बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। क्योंकि, एक गर्भवती महिला बीच सड़क दर्द से तड़प रही थी। फिर जो उसके साथ हुआ उसे देखकर आपकी आंखें जरूर नम हो जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक गर्भवती महिला ऑटो के अंदर दर्द से तड़प रही है। ऑटो वाला लगातार लोगों से मदद से मांग रहा है, लेकिन कोई मदद करने के लिए तैयार नहीं होता है। लेकिन, कहते हैं ना इंसानियत अब भी जिंदा है। अचानक एक कार वाला वापस लौट कर उस ऑटो के पास पहुंच जाता है। कार के अंदर से एक बच्ची निकलती है और वह गर्भवती महिला के पास पहुंचती है। महिला की हालत देखकर वह पहले उसे पानी देती है। फिर एक शख्स कार से बाहर आता है और महिला की हालत देखकर उसे गोद में उठाकर कार के अंदर ले जाता है। 

दिल जीतने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी समझ में आ गया होगा कि मामला क्या है? दरअसल, गर्भवती महिला ऑटो से हॉस्पिटल जा रही होती है। लेकिन, रास्ते में अचानक ऑटो खराब हो जाती है, जैसा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है। अगर कार वाला उस महिला की मदद नहीं करता तो आप अंदाजा लगा सकते हैं क्या परिणाम होता? यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@MrPandeyG' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 28 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखकर कई लोगों की आंखें नम हैं और भावुक हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजेदार-मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

अगली खबर