Viral Video: हॉस्पिटल में इस तरह लड़के ने किया लड़की को प्रपोज, मिला शानदार जवाब

Propose Viral Video: एक शख्स ने हॉस्पिटल के अंदर जिस अंदाज और तरीके से लड़की को प्रपोज किया है उसका लेवल काफी अलग है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Propose Video Man Propose to girlfriend in hospital viral video in hindi
बेहद अनोखा है प्रपोज करने का तरीका...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बेहद अनोखे अंदाज में लड़के ने किया लड़की को प्रपोज
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  • लोगों को काफी पंसद आ रहा प्रपोज करने का तरीका

Propose Viral Video: आज कल प्रपोज करने का तरीका भी काफी बदल गया। लोग इस पल को यादगार बनाने के लिए एक से बढ़कर एक तरकीब का इस्तेमाल करते हैं। कोई हजारों फीट की ऊंचाई पर प्रपोज करता है। कोई बीच समुद्र में प्रपोज करता है। तो कई रोड पर भी प्रपोज कर देता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मामले छाए रहते हैं। इसी कड़ी में प्रपोज का एक और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो लोगों का दिल जीत रहा है। 

इस वीडियो को देखने के बाद आपको यही लगेगा कि ये तो पूरी तरह से फिल्मी है। क्योंकि, एक शख्स ने हॉस्पिटल के अंदर जिस अंदाज और तरीके से लड़की को प्रपोज किया है उसका लेवल काफी अलग है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से एक शख्स ने प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए उसके दोस्त की मदद ली। उसने पहले फोन पर बताया कि वो सीढ़ियों से नीचे गिर गई है और उसकी कई पसलियां टूट गई है। आलम ये है कि वह हॉस्पिटल में भर्ती है। लड़के की प्रेमिक दोस्त से मिलने के लिए तुरंत हॉस्पिटल पहुंच गई। पहले उसे एक डॉक्टर ने एक्स-रे दिखाते हुए बताया कि पसलियों को कितना नुकसान पहुंचा है। जब लड़की एक्स-रे देख रही होती है तभी पीपीई किट में एक शख्स अंदर पहुंचता है। लड़के ने जैसे ही पीपीई किट उतार लड़की उसे पहचान गई। इसके बाद लड़का घुटने के बल बैठकर लड़की को प्रपोज करता है और लड़की खुशी से झूम उठती है। देखें वीडियो...

प्रपोज करने का तरीका काफी अलग

लड़की ने उस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और दोनों एक-दूसरे गले मिले। लेकिन, इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'theweddingbrigade'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो  को पसंद किए हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। 

अगली खबर