Viral Video: खिलाड़ी ने बीच मैदान में ऐसे किया प्रपोज, देखकर दंग रह गए लोग, वीडियो वायरल

आज कल लोग अपने इश्क का इजहार करने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिन्हें वह जिंदगीभर याद रख सके। सोशल मीडिया पर भी प्रपोज के कई वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टबॉल खिलाड़ी ने अपनी प्रेमिका को खेल के मैदान पर ही शादी के लिए किस तरह प्रपोज किया।

Propose Viral Video Player Propose Girlfriend for Marriage in unique Style Viral Video in Hindi
गजब है प्रपोज करने का अंदाज  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है प्रपोज का ये वीडियो
  • चोट लगने का बहाना करके खिलाड़ी ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में प्रपोज का एक ऐसा क्यूट वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और दिल भी जीत रहा है। क्योंकि, सॉफ्टबॉल के एक खिलाड़ी ने जिस अंदाज में अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज किया उस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था।

ये तो हम सब जानते हैं कि आज कल लोग अपने इश्क का इजहार करने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिन्हें वह जिंदगीभर याद रख सके। सोशल मीडिया पर भी प्रपोज के कई वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टबॉल खिलाड़ी ने अपनी प्रेमिका को खेल के मैदान पर ही शादी के लिए किस तरह प्रपोज किया। खिलाड़ी को ऐसा करते देख आसपास मौजूद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। क्योंकि, खिलाड़ी ने चोट लगने का बहाना करके अपनी प्रेमिका को प्रोपज किया। देखें मजेदार वीडियो...

25 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

वीडियो में आपने देखा किस तरह खिलाड़ी गेंद से घायल होने का नाटक करते हुए जमीन पर गिर पड़ता है। जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड कोमांडे मैदान पर आई और रियो ने कोमांडे को अपने स्टाइल में प्रपोज किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को @RexChapman ने शेयर किया है। वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, एक मिनट चार सेकेंड के इस वीडियो को 36 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं प्रपोज के इस वीडियो को लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

अगली खबर