Real-life Tarzan:41 साल से जंगल में रहा, नहीं जानता 'औरत' क्या होती है, खाने में पसंद है 'चूहे का सिर'

Real-life Tarzan lived in jungle:वियतनाम में हो वन नाम का एक शख्स है जिसे 'रियल लाइफ टार्जन' कहा जाता है वो 41 साल तक जंगल में रहा और उसे नहीं पता था कि 'महिलाएं' क्या होती हैं।

Real-life Tarzan Van Lang Lived in forest for 41 years does not know what a woman is likes
Real-life Tarzan Ho Van (फोटो साभार- Docastaway) 

एक आदमी जो अपने पिता और भाई के साथ वियतनाम के जंगलों में 41 साल तक पूरी तरह से अलग-थलग रहा, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि महिलाएं मौजूद हैं। उन्हें 'असली टार्जन' (Real-life Tarzan) करार दिया जा रहा है। हो वन (Ho Van) के पिता उसे लेकर 1972 में वियतनाम युद्ध के अंत में सभ्यता से भाग गए जब एक अमेरिकी बम ने उनकी मां और दो भाई-बहनों की हत्या कर दी। 

हो वन की उम्र 49 साल है उन्होंने 8 साल पहले ही जंगल के बाहर की दुनिया देखी है इससे पहले वो जंगलों में रहे हैं इससे पहले उन्होंने 41 साल की जिंदगी में सिर्फ अपने भाई और पिता को ही देखा था इस दौरान उन्हें ये भी नहीं पता था, कि पुरुषों के अलावा औरतें भी पाई जाती हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जंगल में हो वन ने सिर्फ पिता को देखा था, इस वजह से महिलाओं के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी।

इस गांव में आने से पहले वो सिर्फ जंगलों में ही रहे थे

2015 में एक फोटोग्राफर अल्वारो सेरेज़ो ने परिवार को ट्रैक किया। उन्हें उनके अलग-थलग जीवन से "बचाया" गया और एक स्थानीय गाँव में ले जाया गया जहाँ महिलाएँ रहती हैं। हो वन पिछले 8 सालों से अपने पिता के साथ एक गांव में रह रहे हैं। गांव में रहकर वो यहां का रहन-सहन सीखने की कोशिश कर रहे हैं। इस गांव में आने से पहले वो सिर्फ जंगलों में ही रहे थे। 

आज भी, वह पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर को नहीं जानते 

सेरेजो ने news.com.au को बताया कि लैंग के पिता को "[सभ्यता की ओर] लौटने का गहरा भय था क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं था कि वियतनाम युद्ध समाप्त हो गया है।" उन्होंने कहा, "जब उन्होंने लोगों को दूर से देखा तो वे हमेशा भाग जाते थे। इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि आज भी, वह पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर करने में सक्षम होने के बावजूद, उनके बीच आवश्यक अंतर को नहीं जानते हैं।"

उसको सबसे ज्यादा चूहे का सिर खाना पसंद था

ये परिवार जंगल में ये बन्दर, छिपकली, सांप और दूसरे जानवर खाते थे हो वन को सबसे ज्यादा चूहे का सिर खाना पसंद था, जंगल में रहने की वजह से इंसानों के बीच इस परिवार को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

अगली खबर