71st Republic Day: भारत की विभिन्नताओं को दर्शाते हुए Google ने बनाया Doodle

Google Doodle on Republic Day: भारत आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने स्पेशल डूडल बनाया है, जिसमें भारत की विभिन्नताएं दर्शाई गई हैं।

Google Doodle on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर गूगल डूडल 

नई दिल्ली: भारत के लोग आज 71वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं। गूगल भी हमारे इस जश्न में शामिल हुआ है। गूगल ने डूडल बना कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। गूगल का डूडल देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इसमें ताजमहल और इंडिया गेट जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थलों से लेकर राष्ट्रीय पक्षी (भारतीय मोर), शास्त्रीय कलाओं, वस्त्रों और नृत्यों को दिखाया गया है, जो कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक साथ लाते हैं। डूडल को सिंगापुर के कलाकार मेरू सेठ ने डिजाइन किया है।

आज ही के दिन 1950 में भारत ने संविधान को लागू करके अपनी संप्रभुता को मजबूत किया। इसे अंतिम रूप देने के लिए लगभग तीन साल विचार-विमर्श किया गया। पहला गणतंत्र दिवस राजपथ पर भव्य परेड के साथ मनाया गया, जो एक परंपरा है। ये आज भी जारी है और लगातार भव्य होती जा रही है। हर बार इसमें कुछ नया और खास होता है।

भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने में दो साल 11 माह और 18 दिन लगे थे। भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने का काम जिस समिति को दिया गया था, उसके अध्‍यक्ष डॉ. भीम राव अंबेडकर थे। रिपब्लिक डे तीन दिनों का समारोह होता है, जो 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट के साथ समाप्‍त होता है। 

अगली खबर