'मोनिका, ओह माय डार्लिंग' पर थिरके जवान, इस तरह किया परेड का रिहर्सल, बेहद जबरदस्त है वीडियो

गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड के लिए अभ्यास करते जवान बॉलीवुड गाने पिया तू अब तो आजा (मोनिका, ओह माय डार्लिंग) पर थिरक रहे हैं। इसका वीडियो सामने आया है।

parade
राजपथ पर रिहर्सल  

26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड से पहले राजपथ पर रिहर्सल जोरों पर है। भारत सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारतीय नौसेना के पूर्वाभ्यास का एक वीडियो ट्वीट किया। वीडियो में भारतीय नौसेना के जवानों को बैंड के साथ एक बॉलीवुड गीत पर अभ्यास करते हुए दिखाया गया है। 

नौसेना के जवान इस वीडियो में 1967 में आई फिल्म कारवां के प्रसिद्ध गीत पिया तू अब तो आजा (मोनिका, ओह माय डार्लिंग) की धुन पर अपनी राइफलों के साथ ताली बजाते और थिरकते हुए दिखाई देते हैं। ये गाना आरडी बर्मन और आशा भोसले ने गाया था। गाने को भारतीय नौसेना के बैंड द्वारा उत्साह के साथ बजाया जा रहा है। 2.25 मिनट लंबे इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। 

इस वीडियो के साथ लिखा है कि क्या दृश्य है! यह वीडियो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगा!? क्या आप हमारे साथ भव्य 73वें गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए तैयार हैं? 

अगली खबर