इस रेस्टोरेंट ने दिया गजब का जॉब ऑफर, 6 महीने की नौकरी करते ही वेटर को मिलेगा iPhone

Amazing Job Offer: अपने कर्मचारियों को कई कंपनियां मुफ्त में खाना खिलाती हैं तो कई कंपनियां उन्हें रहने के लिए मकान भी देती हैं। इसके अलावा कई कंपनियां त्योंहारों में अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट भी देती हैं। इन सबसे अलग मलेशिया के एक रेस्टोरेंट ने अनोखा जॉब ऑफर दिया है।

iphone
मजेदार जॉब ऑफर  |  तस्वीर साभार: Google Play
मुख्य बातें
  • रेस्टोरेंट ने दिया गजब का जॉब ऑफर
  • 6 महीने काम करते ही मिलेगा आईफोन
  • जॉब के लिए अप्लाई करने वालों की लगी लाइन

Amazing Job Offer: जिस तरह नौकरी के लिए कॉम्पटीशन बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए आज के समय अच्छी जॉब मिलना बहुत ही मुश्किल है। ज्यादातर लोग ऐसी नौकरी चाहते हैं, जिसमें कई तरह की सुविधाएं हों। लोगों को ज्यादातर नौकरियों में मेडिकल अलाउंस और इंश्योरेंस मिलता है, लेकिन इसके अलावा कुछ अधिक सुविधाएं नहीं मिलती हैं। हालांकि अब प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं देने लगी हैं। 

अपने कर्मचारियों को कई कंपनियां मुफ्त में खाना खिलाती हैं तो कई कंपनियां उन्हें रहने के लिए मकान भी देती हैं। इसके अलावा कई कंपनियां त्योंहारों में अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट भी देती हैं। इन सबसे अलग मलेशिया के एक रेस्टोरेंट ने अनोखा जॉब ऑफर दिया है। रेस्टोरेंट के जॉब ऑफर के अनुसार, उसके यहां 6 महीने तक काम करने वाले वेटर को रेस्टोरेंट ने गिफ्ट के तौर पर आईफोन देने का वादा किया है। इस जॉब पोस्ट का एड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

मजेदार जॉब ऑफर

देश के क्लांग वैली में बने कन्ना करी हाउस नाम के एक रेस्टोरेंट ने अपने यहां वेटर की जॉब वैकेंसी निकाली है। इस जॉब के लिए लड़के और लड़कियां दोनों अप्लाई कर सकते हैं। इस जॉब के तहत रेस्टोरेंट ने लोगों को खास तरह का ऑफर दिया है। रेस्टोरेंट की तरफ से वादा किया गया है कि यदि नौकरी करते हुए को उन्हें 6 महीने पूरे हो जाएंगे तो गिफ्ट के तौर पर उन्हें एक आईफोन दिया जाएगा। इस ऑफर के सामने आने के पाद रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी करने वालों की लाइन लग गई है।

बता दें कि इस रेस्टोरेंट की शहर में सात शाखाएं हैं। रेस्टोरेंट ने कर्मचारियों की भर्ती के लिए जो एड पोस्टर जारी किया है। उसमें कई आकर्षक बातें लिखी हैं। पोस्टर में कर्मचारी की सैलरी भी मेंशन की गई है। इसके तहत कर्मचारी को एक घंटे के 177 रुपए दिए जाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि यदि 8 घंटे के हिसाब से कोई कर्मचारी महीनेभर काम करता है तो उसे तकरीबन 42 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कर्मचारी को फ्री खाना और टेकअवे में 20 परसेंट की छूट भी दी जाएगी।

अगली खबर