बीच सड़क अपने आप चलने लगा रिक्शा, फिर खुद हो गया पार्क, वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक रिक्शा अपने आप चलने लगता है।

rickshaw Suddenly Moving itself Shocking Video Goes Viral
अपने आप चलने लगा रिक्शा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • एक रिक्शा सड़क पर अपने आप चलने लगा
  • कुछ समय चलने के बाद पार्क भी हो गया
  • वीडियो देख दंग रह गए लोग

Shocking Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक रिक्शा अपने आप चलने लगता है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया। इतनी ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि इसमें 'भूत' आ गया, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं 'चमत्कार' हो गया। 

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं तूफान के बीच एक सड़क पर गाड़ियां लगातार आ-जा रही है। कुछ ही समय बाद सड़क पर ऐसा नजारा दिख जाता है, जिसे देखकर लोग सन्न रह जाते हैं। एक रिक्शा अपने आप लुढ़कते हुए सड़क पर आ जाता है। पहले तो लोग समझ नहीं पाए कि माजरा क्या है? लेकिन, जब गौर से देखा तो पता चला कि रिक्शा अपने आप चल रहा है। इतना ही नहीं उस रिक्शा पर कोई बैठा भी नहीं है। कुछ समय बाद रिक्शा अपने आप पार्क भी हो जाता है। तो पहले देखें ये चौंकाने वाला वीडियो...

ये भी पढ़ें -  अपनी बहन को बचाने के लिए कुत्तों से भिड़ गया ये बहादुर बच्चा, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देख जरूर आपको भी '440 वोल्ट' का झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि आखिर ये माजरा क्या है? यह चौंकाने वाला मंजर कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@LSoccerworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब इस वीडियो पर लोग अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर