[VIDEO] हिमाचल के हाईवे पर खिसकती नजर आई बर्फ की चट्टान, डराने वाला वीडियो वायरल

Snow Slide on Highway viral VIDEO: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वर्फ हाईवे पर खिसकते हुए नजर आ रही है। इस बर्फ का ग्लेशियर का हिस्सा बताया जा रहा है।

Snow slide on Highway
सड़क पर खिसकती नजर आई वर्फ 

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किन्नौर जिले का बताया जा रहा है। इसमें पहाड़ी सड़कों पर बर्फ की खिसकती हुई चट्टान नजर आ रही है। क्लिप में, राजमार्ग पर लगभग 10 फीट ऊंचा बर्फ का एक बड़ा हिस्सा फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है और इस दौरान हाईवे पर मौजूद लोग और कारें पीछे हटने लगते हैं।

फुटेज को एक पर्यटक ने कैमरे में कैद किया और इसमें हिमस्खलन को धीरे-धीरे हाईवे पर फिसलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान लोग असामान्य रूप से आकर्षक नजारे को रिकॉर्ड करने के लिए बाहर आ जाते हैं।

आम तौर पर हिमस्खलन खतरनाक होता है लेकिन यहां बर्फ बहुत धीरे खिसक रही थी इसलिए किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना कथित तौर पर इस सप्ताह के शुरू में किन्नौर जिले के पूह के पास टिंकू नाले पर हुई।

फुटेज को सोशल मीडिया पर डराने वाला और खतरे की घंटी बताया जा रहा है और लोगों के बीच जलवायु परिवर्तन को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। वायरल हो रहा वीडियो यहां देख सकते हैं।

कुछ लोगों ने इस घटना के दौरान वीडियो फिल्माने के लिए खुद को खतरे में डालने के लिए पर्यटकों की आलोचना की। यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है।

13 जनवरी को शिमला सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई और बिजली गिरी जबकि कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को बर्फबारी हुई। 8 जनवरी से बर्फ से संबंधित हादसों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

अगली खबर