Russia Ukraine Crisis: सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्म, इस तरह लोग कर रहे मजेदार मीम्स की बौछार

Russia Ukraine Crisis Memes: रूस ने जैसे ही यूक्रेन पर हमला किया, सोशल मीडिया पर भी माहौल गरमा गया। लोग अपने-अपने अंदाज में इस जंग को लेकर मीम्स और जोक्स शेयर किए जा रहे हैं।

Russia Ukraine Crisis social media flooded with memes and jokes
रूस-यूक्रेन जंग को लेकर मीम्स की बाढ़  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी
  • रूस ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर किए हमले
  • सोशल मीडिया पर लोग जमकर ले रहे मजे

Russia Ukraine Crisis Memes: गुरुवार तड़के रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। रूस की ओर से कई जगहों पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। पूरी दुनिया की नजरें इन दोनों देशों पर टिकी है। युद्ध को लेकर अब तक कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, कुछ हैरतअंगेज वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं, इस युद्ध पर लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्म है। 

ये तो हम सब जानते हैं मामला कोई भी सोशल मीडिया पर माहौल गरमाया रहता है। यूजर्स चटकारे लेने से बाज नहीं आते हैं। ऐसे में जब दो देशों के बीच लड़ाई हो रही हो तो मामला कैसे शांत रह सकता है। यूजर्स लगातार मजेदार मीम्स, जोक्स और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। आलम ये है कि ट्विटर पर #RussiaUkraine, #worldwar3, #WWIII, #Putin टॉप ट्रेंड में है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कहा है कि इस युद्ध को रोका नहीं जा सकता। लिहाजा, यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। तो आइए, देखते हैं इस मामले पर यूजर्स किस तरह से चटकारे ले रहे हैं...

ये भी पढ़ें -  Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की महिलाओं को रूसी सैनिक भेज रहे गंदे मैसेज, मिलने के लिए भी बुला रहे

अगली खबर