साली ने नए नवेले जीजू को मंडप में छेड़ा सबके सामने, फिर दूल्हे का ऐसा था रिएक्शन

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 20, 2022 | 20:25 IST

Jija Sali Video: वायरल वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंडप में फेरों की रस्म चल रही है। इस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ ही बैठा है। दूल्हा काफी ध्यान से पंडितजी की बातें सुन रहा था। तभी बगल में ही बैठी 'साली साहिबा' को न जाने क्या सूझता है। इसके बाद वह आलपीन से दूल्हे को छेड़ने लगती है।

sali
दूल्हे को साली ने छेड़ा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • साली ने नए नवेले जीजा को छेड़ा
  • जीजा का ऐसा था रिएक्शन
  • लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

Jija Sali Video: भारत में इन दिनों भले ही शादियों का सीजन नहीं चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई सारे वीडियो हर रोज अपलोड किए जाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल चुरा लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हमें देखने को मिला है। इस वीडियो में साली अपने नए नवेल जीजू को सबके सामने छेड़ती नजर आ रही है। वीडियो काफी मजेदार भी है। आप देख सकते हैं कि मंडप में फेरे की रस्म चल रही है। इसी दौरान साली अपने जीजू को छेड़ देती है।

वायरल वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंडप में फेरों की रस्म चल रही है। इस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ ही बैठा है। दूल्हा काफी ध्यान से पंडितजी की बातें सुन रहा था। तभी बगल में ही बैठी 'साली साहिबा' को न जाने क्या सूझता है। इसके बाद वह आलपीन चुभाकर दूल्हे को छेड़ने लगती है। आप देख सकते हैं कि साली एक बार नहीं बल्कि कई बार दूल्हे को आलपीन से छेड़ती है। इसके बाद दूल्हा जैसा रिएक्शन देता है, वह देखने लायक है। देखें वीडियो- 

सरेआम जीजा को छेड़ती है साली

वीडियो पोस्ट होते ही नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दूल्हे की साली जिस तरह से उसे छेड़ती है, जब दूल्हे को उसकी हरकत पता चलती है तो वह खिलखिलाकर हंस पड़ता है। जब दूल्हा रस्मों में बिजी होता है, तभी साली उसके शरीर में आलपीन चुभाती है। इसके बाद दूल्हा भरी महफिल में खिलखिलाकर हंसने लगता है। वहीं साली भी जोर-जोर से हंस पड़ती है। आप वीडियो में देखेंगे कि साली की हरकत ऐसी होती है कि दूल्हा चाहकर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाता है। वीडियो को wedding_couple_diaries नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जीजा-साली का यह मस्ती भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर