दुल्हन से ज्यादा क्यूट थी साली, स्टेज पर ही डोल गया दूल्हे का मन; सबके सामने कर दी ऐसी हरकत

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 11, 2022 | 09:58 IST

Jija Sali Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे ने शादी की स्टेज पर ही एक बड़ा कांड कर दिया। दूल्हे के इस कांड को देखकर हर कोई चौंक जाता है। वीडियो जयमाला के समय का है।

jija sali
जीजा साली का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • क्यूट साली को देखकर डोल गया दूल्हे का मन
  • स्टेज पर ही दूल्हे ने कर डाला कांड
  • दूल्हे की हरकत देखकर दुल्हन हुई हैरान

Jija Sali Video: सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा वही वीडियो पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। भारत की शादियों में जमकर धमाल होता है। शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन का अलग ही क्रेज होता है। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन के भाई-बहनों का भी अलग ही माहौल बना होता है। हालांकि, कुछ शादियों में ऐसी  चीजें हो जाती हैं। जिसकी लोग कल्पना भी नहीं करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे ने शादी की स्टेज पर ही एक बड़ा कांड कर दिया। दूल्हे के इस कांड को देखकर हर कोई चौंक जाता है। वीडियो जयमाला के समय का है। दरअसल, दूल्हा जब अपनी साली को स्टेज पर देखता है तो उसका मन डोल जाता है। इसके बाद वह जो हरकत करता है उसे देखकर दुल्हन को भी भरोसा नहीं होता है। दूल्हे की हरकत देखकर दुल्हन का मुंह खुला का खुला रह जाता है। देखें वीडियो- 

साली को देखकर मचल गया दूल्हे का मन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े होते हैं। हालांकि दूल्हे के मन में कुछ और चल रहा होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर जयमाला की रस्म निभाने जा रहे होते हैं। दुल्हन अपने दूल्हे के गले में माला डाल भी चुकी होती है। अब बारी आती है दूल्हे की। हालांकि, उसने दुल्हन के बगल में खड़ी उसकी बहन यानि अपनी साली को देख लिया है। इसके बाद उसका मन डोल जाता है। आप देख सकते हैं कि वह आगे बढ़कर दुल्हन की जगह उसकी बहन को ही जयमाला पहना देता है।

यह कांड करके दूल्हा खुशी के मारे नाचने लगता है। वहीं दूसरी तरफ दुल्हन अपने दूल्हे की इस हरकत से हैरान रह जाती है। दूल्हा जिस तरह दुल्हन के सामने ही उसकी बहन को वरमाला पहना देता है, उसे देख दुल्हन को सदमा लग जाता है। वीडियो को its.chiku_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया जाता है। फिलहाल, हम इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। वीडियो देखकर समझ में आ रहा है कि यह एक प्रैंक वीडियो है। जो दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाया गया है।

अगली खबर