साइंस ने इन्हें बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला! जानिए कौन हैं तस्वीर में दिखने वाली एम्बर हर्ड

Most Beautiful Woman Amber Heard: ब्रिटेन के एक सर्जन (British Surgeon) ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के बारे में जानकारी दी है। यानी कि एक तरह से साइंस के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के बारे में जानकारी मिल गई है। ब्रिटिश सर्जन ने जिस महिला को साइंस के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया है, वह अमेरिका की एक्ट्रेस एम्बर हर्ड (Amber Heard) हैं।

amber heard
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जानिए कौन है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला
  • ब्रिटेन के सर्जन ने साइंस के आधार पर बताया नाम
  • अमेरिका की एक्ट्रेस एम्बर हर्ड हैं सबसे खूबसूरत महिला

Most Beautiful Woman Amber Heard: यह सवाल हमेशा से उठता रहा है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कौन है! इसके लिए दुनियाभर में तमाम तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। मिस वर्ल्ड से लेकर मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताएं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं को ढूंढने के लिए आयोजित की जाती हैं। इसके उलट साइंस में भी एक तरीका है, जिसके आधार पर किसी की खूबसूरती को मापा जाता है। यह तकनीक है फेशियल मैपिंग (Facial Maping Tecnique) तकनीक।

इस तकनीक में कुछ ऐसे मापदंड हैं, जिसके आधार पर किसी भी इंसान की खूबसूरती को मापा जाता है। अब इसी तकनीक का इस्तेमाल कर ब्रिटेन के एक सर्जन (British Surgeon) ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के बारे में जानकारी दी है। यानी कि एक तरह से साइंस के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के बारे में जानकारी मिल गई है। ब्रिटिश सर्जन ने जिस महिला को साइंस के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया है, वह अमेरिका की एक्ट्रेस एम्बर हर्ड (Amber Heard) हैं।

अमेरिकी एक्ट्रेस एम्बर हर्ड हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

एम्बर हर्ड पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। अपने एक्स पति जॉनी डेप (Johny Depp) के साथ चल रहे मुकदमे की वजह से एम्बर हर्ड पिछले काफी समय से चर्चा में रही हैं। अपने पति के साथ वह केस हार भी चुकी हैं, जो उनके लिए काफी दुखद भी है। इन सबके बीच उनके चेहरे को साइंस के आधार पर दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा बताया गया है, जो एम्बर हर्ड के लिए थोड़ी खुशखबरी वाली बात है। बता दें कि ब्रिटिश सर्जन ने ग्रीक रेशियो ऑफ फी में एम्बर के चेहरे के 11 पॉइंट्स को मार्क कर बताया कि कैसे वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

इसमें ब्रिटिश सर्जन ने एम्बर हर्ड की आंखें, नाक, होंठ, भौं, ठुड्डी, जबड़ा और चेहरे के बाकी शेप्स को शामिल किया। जिस सर्जन ने यह मापन किया है, वह लंदन में 'सेंटर फॉर एडवांस्ड फेशियल कॉस्मेटिक्स एंड प्लास्टिक सर्जरी' नाम से एक सेंटर चलाते हैं। उन्होंने इस तकनीक को अपने कंप्यूटर में फीड कर उसके आधार पर मैपिंग की और कई अन्य सेलेब्स के चेहरे को एग्जामिन कर बताया कि एम्बर हर्ड ने सबमें बाजी मारी। बता दें कि जिस तकनीक का इस्तेमाल ब्रिटिश सर्जन ने किया है, उसे किसी के भी चेहरे की खूबसूरती को मापने के लिए हजारों सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस तकनीक के आधार पर एम्बर हर्ड का चेहरा 91.85 सटीक बैठता है।

अगली खबर