87 साल का यह शख्स 67 साल से नहाया नहीं, खाता है मरा हुआ जानवर, फिटनेस लाजवाब

ईरान के रहने वाले इस शख्स का नाम अमोउ हाजी (Amou Jaji) है। अमोउ हाजी की उम्र 87 साल है और पिछले 67 साल से उन्होंने स्नान नहीं किया है। इतना ही नहीं कई सालों से हाजी फुटपाथ पर रहते हुए अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। इस उम्र में भी वो काफी हेल्दी हैं।

Scientists baffled by good health of 87 year old man who hasnt bathed in 67 years
67 साल से नहाया नहीं है ये शख्स 
मुख्य बातें
  • 67 साल से नहाया नहीं है ईरान का रहने वाला अमोउ हाजी
  • मरा जानवर खाता है, पोखरा का गंदा पानी पीता है
  • फिटनेस देखकर डॉक्टर्स भी हैं हैरान

अक्सर लोग कहते हैं हमे व्यक्तिगत और अपने आस-पास हमेशा सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि, इससे बीमारी दूर रहती है। डॉक्टर्स भी यही सलाह देते हैं। अच्छा भोजन करना चाहिए, जिससे हम फिट रह सके। लेकिन, इस दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है जिसे इन सबसे दूर-दूर तक कोई वासता नहीं है। वो गंदगी में रहता है, नहाता नहीं है और कचरा खाता है। इसके बावजूद उसकी फिटनेस लाजवाब है। डॉक्टर्स भी उसकी फिटनेस देखकर हैरान हैं। इतना ही नहीं दुनियाभर में समय-समय पर इस शख्स के बारे में चर्चाएं होती रहती हैं। आइए, जानते हैं कौन है यह शख्स और क्या है इसके पीछे का राज...

ईरान के रहने वाले इस शख्स का नाम अमोउ हाजी (Amou Jaji) है। अमोउ हाजी की उम्र 87 साल है और पिछले 67 साल से उन्होंने स्नान नहीं किया है। इतना ही नहीं कई सालों से हाजी फुटपाथ पर रहते हुए अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। इस उम्र में भी वो काफी हेल्दी हैं। मेडिकल जांच में अमोउ को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस तरह जिंदगी जीने के बाद भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है। अमोउ कचरे में पड़े खाने-पीने की चीजों को खाते हैं. साथ ही मरे जानवरों को खाना उन्हें काफी पसंद है। इतना ही नहीं पोखर का वो गंदा पानी पीते हैं। 

ये भी पढ़ें - 4 करोड़ में बिक रहा है 272 साल पुराना घर, लेकिन इस राज ने सबको हैरान कर दिया

फिटनेस देखकर डॉक्टर्स भी हैरान

हैरानी की बात ये है कि ना तो उनका कोई रिश्तेदार है और ना ही दोस्त। हालांकि, स्‍थानीय कहते हैं कि वह उनकी लाइफस्‍टाइल को देखकर काफी प्रभावित हैं. क्‍योंकि वह बीमार नहीं हुए हैं, न ही वह किसी बैक्टेरिया की चपेट में आए हैं। प्रोफेसर डॉक्‍टर घोलाम्रेजा मोलवी का कहना है कि वह मजबूत इम्‍युनिटी सिस्‍टम के कारण स्‍वस्‍थ हैं। वह करेंट अफेयर्स से लगातार अपडेट रहते हैं। अमोउ रूस की क्रांति और फ्रांस की क्रांति पर भी लोगों से चर्चा करते रहते हैं। फिलहाल, उन पर लगातार शोध जारी है। कई लोगों को तो उनके बारे में जानकर काफी हैरानी भी होती है। 

अगली खबर