वैक्सीन लगवा चुकी लड़की को चाहिए वैसा ही लड़का, थरूर ने शेयर किया मैट्रिमोनियल एड, लोगों ने इसलिए घेर लिया

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Jun 08, 2021 | 21:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कांग्रेस नेता ने एक शादी का विज्ञापन ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए। इस विज्ञापन में वैक्सीन लगवा चुकी लड़की ने वैक्सीन लगवा चुके लड़के की डिमांड रखी है।

Shashi Tharoor
शशि थरूर 

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन एक अहम हथियार है। अब हर किसी का वैक्सीनेशन पर जोर है। काम करने वाले लोगों से लेकर विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों तक के लिए वैक्सीन जरूरी हो गई है। बिना वैक्सीन के कई जगह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक विवाह के लिए एक विज्ञापन शेयर किया है, जिसमें लड़की ने कहा है कि उसे कोविशील्ड की दोनों वैक्सीन लग चुकी है और लड़के को भी कोविशील्ड की दोनों वैक्सीन लग चुकी हों।

इस विज्ञापन के साथ थरूर लिखते हैं, 'टीका लगवा चुकी दुल्हन ने टीका लगवा चुके दूल्हे की मांग की है। इसमें कोई शक नहीं कि पसंदीदा शादी का तोहफा एक बूस्टर शॉट होगा!? क्या यह हमारा न्यू नॉर्मल होगा?' 

हालांकि बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस पर शशि थरूर पर तंज कस दिया। बग्गा ने ट्वीट किया, 'आप मैट्रिमोनियल सेक्शन क्यों चेक कर रहे थे भाई।' 

कई अन्य ट्विटर यूजर भी उनके मजे लेने लगे। एक ने लिखा, 'आप अभी भी वैवाहिक पृष्ठ खोज रहे हैं।' एक ने लिखा कि शशि जी दुल्हन ढूंढ रहे हो???? एक यूजर ने इस पेपर कटिंग को फेक बताया। एक अन्य ने लिखा, 'यह एक फेक इमेज है। इतना स्पष्ट जब आप इसे देखते हैं। 

यह भी चिंताजनक है कि आप दूसरे जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं।'
 

अगली खबर