ओ भाई! इस तरह चलती ट्रेन के ऊपर स्टंट कर रहे थे लोग, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Shocking Train Stunt Video Goes Viral On Social media
स्टंट का चौंकाने वाला वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • ट्रेन के ऊपर खतरनाक अंदाज में स्टंट कर रहे थे लोग
  • नजारा देखकर लोगों के छूट गए पसीने
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना हजारों वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इसी कड़ी में स्टंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। वहीं, कई लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आपकी भी धड़कने तेज हो जाएगी। 

आज कल युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। कई लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी स्टंट के कई वीडियोज वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ट्रेन ब्रिज के ऊपर से गुजर रही है। वहीं, ट्रेन के ऊपर कुछ लोग मौजदू हैं और बिना अपनी जान की परवाह किए बगैर उसके ऊपर दौड़ रहे हैं। लोगों को देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्हें बिल्कुल ही खौफ नहीं है। लेकिन, इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। देखें शॉकिंग वीडियो... 

ये भी पढ़ें -  Shocking: हैदराबाद में अचानक होने लगी नोटों की बारिश! 500-500 रुपये के नोट लूटने के लिए लग गई भीड़

चौंकाने वाला नजारा

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो अमेरिका के ब्रुकिलन शहर का है, जहां कुछ लोग फिल्मी स्टाइल में स्टंट कर रहे थे। किसी ने इस खतरनाक पल को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@GooseyMane' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 54 लाख से ज्यादा लोग अब देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 44 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। वहीं, 12 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस स्टंट को जानलेवा बता रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है ऐसा खतरनाक नजारा पहली बार देखा है। वहीं, पुलिसि इस घटना की जांच करने की भी बात कर रही है।  

अगली खबर