VIDEO: स्कूटी चलाते-चलाते करने लगा स्टंट, लड़के का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, जिस अंदाज में लड़के ने स्टंट किया उसे देख सब चौंक गए।

Shocking Video Boy Doing Stunt Video Goes Viral on social media
खतरनाक स्टंट वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्टंट का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
  • लड़के का अंदाज देखकर हैरान रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, एक लड़का स्कूटी चलाते-चलाते इस तरह स्केटिंग करने लगा, जिसने सबको हैरान कर दिया। आलम ये है कि वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं सड़क पर लड़का स्कूटी चलाते हुए जा रहा है। अचानक स्कूटी से वो नीचे उतर जाता है और पीछे से पकड़कर स्केटिंग करने लगता है। स्कूटी काफी तेज रफ्तार में दौड़ती हुई नजर आ रही है और लड़का बैलेंस बनाकर उसे पकड़े हुए है। वहीं, बगल से गाड़ियां भी गुजर रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया। क्योंकि, यह स्टंट काफी खतरनाक था। अगर बैलेंस बिगड़ता तो परिणाम खतरनाक भी हो सकता था। देखें वीडियो... 

ये भी पढ़ें -  Shocking: गेम की लगी ऐसी लत, मां के अकाउंट से उड़ा दिए 36 लाख रुपए, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

खतरनाक स्टंट

बीच सड़क ऐसा स्टंट देखकर लोग दंग रह गए। हैरानी की बात ये है कि स्टंट के दौरान लड़के के चेहरे पर डर बिल्कुल ही नहीं दिखाई दिया। वो पूरी तरह कॉन्फिडेंट लग रहा था। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ratulramgarhia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इस खतरनाक स्ंटट को कुछ लोग जानलेवा बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि काफी मजेदार सीन था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर