Shocking Video: बुलडोजर ने बनाया ऑमलेट, देखकर भौचक्क रह जाएंगे

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 09, 2022 | 20:47 IST

Bulldozer Omelette Video: इस वीडियो में आपको बुलडोजर बकायदा ऑमलेट बनाता नजर आ रहा है। इसके अलावा बुलडोजर एक से बढ़कर एक स्टंट भी दिखाते नजर आ रहे हैं।

bulldozer
बुलडोजर का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • बुलडोजर के कारनामे देखकर खुली रह जाएंगी आंखें
  • ऑमलेट बनाता नजर आया बुलडोजर

Bulldozer Omelette Video: इन दिनों देश की खबरों में बुलडोजर काफी छाया हुआ है। कभी बुलडोजर से सिर्फ खुदाई होते थे, लेकिन इन दिनों घर गिराने से लेकर शादियों में भी बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाने लगा है। इससे उलट आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आप सोंच में पड़ जाएंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि बुलडोजर ऑमलेट भी बना सकते हैं। इस वीडियो में आपको बुलडोजर बकायदा ऑमलेट बनाता नजर आ रहा है। इसके अलावा बुलडोजर एक से बढ़कर एक स्टंट भी दिखाते नजर आ रहे हैं।

बुलडोजर की कलाबाजी देखकर चौंक जाएंगे

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुलडोजर ऐसे-ऐसे कारनामे कर रहा है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। सिर्फ भारी कामों के लिए जाना जाने वाला बुलडोजर कांच के ग्लास सजाने से लेकर ऑमलेट बनाने का काम कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलडोजर के कई वीडियो को मर्ज करके यह वीडियो तैयार किया गया है। इसमें बुलडोजर चलाने वाले अलग-अलग लोग तरह-तरह के करतब दिखा रहे हैं। कोई पानी के साथ मजेदार स्टंट कर रहा है, तो कोई कलाबाजी दिखा रहा है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि एक बुलडोजर तो खुद से नहाता नजर आ रहा है। वहीं एक बुलडोजर ड्राइवर ने हद ही कर दी। वह इससे करछी पकड़कर ऑमलेट बनाता दिख रहा है। एक बुलडोजर ने तो iphone के छोटे से स्विच ऑन बटन को टच करके चालू कर दिया. वहीं एक शख्स बुलडोजर से बोतलें उठाता नजर आ रहा है। वीडियो को Next Level Skills नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘जब खुदाई करने वाला अपना कौशल दिखाता है।’ वीडियो को 6.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

अगली खबर