OMG: बादलों के बीच आकाश में उड़ेगा यह आलीशान होटल, लग्जरी सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 29, 2022 | 21:07 IST

Nuclear Powered Flying Hotel: एक इंजीनियर ने एक विशाल न्यूक्लियर-पॉवर्ड 'फ्लाइंग होटल' (Flying Hotel) तैयार किया है। जो आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है। जिसमें जिम से लेकर स्विमिंग पूल जैसी शाही सुविधाएं उपल्बध होंगी। इस 'फ्लाइंग होटल' में 5000 यात्रियों के रहने की सुविधा होगी।

sky cruise
हवा में उड़ता होटल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आसमान में बादलों के बीच उड़ेगा यह होटल
  • स्विमिंग पूल, जिम, खेल के मैदान जैसी सुख-सुविधाएं
  • भीतर का नजारा देखकर भौचक्क रह जाएंगे

Nuclear Powered Flying Hotel: दुनिया बहुत तेजी से तरक्की कर रही है । हमारी आंखों के सामने ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिसकी हम कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। कहने का मतलब ये है कि दुनिया हमारे सोच से भी आगे निकल चुकी है। आप में से बहुत लोगों ने अपने आस-पास बहुत से अनोखे होटल देखे होंगे, लेकिन क्या आपमें से किसी कभी ये सोचा है कि आसमान में भी होटल हो सकता है। जहां हम अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। वाकई ये सुनने में एक हसीन ख्वाब की तरह लग रहा है, लेकिन ये हकीकत है।

दरअसल, एक इंजीनियर ने एक विशाल न्यूक्लियर-पॉवर्ड 'फ्लाइंग होटल' (Flying Hotel) तैयार किया है। जो आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है। जिसमें जिम से लेकर स्विमिंग पूल जैसी शाही सुविधाएं उपल्बध होंगी। इस 'फ्लाइंग होटल' में 5000 यात्रियों के रहने की सुविधा होगी। यह सोचकर ही रोमांचित कर रहा है कि हवा में उड़ते हुए बादलों के बीच आप होटल में रह सकते हैं। आपको ये सब पढ़कर अब भी यकीन नहीं हो रहा तो आप खुद ही इंजीनियर द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: पहाड़ी पर सामने ही बैठा है तेंदुआ, सिर्फ जीनियस ही खोज पाएंगे

बादलों के ऊपर तैरता रहेगा होटल

होटल के इस वीडियो को यमनी इंजीनियर हाशेम अल-घैली ने YouTube पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि होटल जहाज की शक्ल में बादलों के ऊपर तैरता रहा है। इसके अंदर का नजारा किसी 5 स्टार होटल से भी ज्यादा शानदार है। आप इस होटल में उन सभी सुख-सुविधाओं का मजा ले सकते हैं, जो किसी इंसान के दिल की चाहत होती है। यमनी साइंस कम्युनिकेटर ने इस होटल के डिजाइन के बारे में बताया है। इसमें शॉपिंग मॉल, के अलावा स्विमिंग पूल, बार, जिम, रेस्तरां, स्पोर्ट्स सेंटर, सिनेमा हॉल तो होगा ही। इसके साथ बच्चों के खेल के मैदान भी होगा। देखें वीडियो- 

इसके अलावा होटल में एक कॉन्फ्रेंस सेंटर भी होगा। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि होटल परमाणु-संचालित है। इसे फ्यूजन रिएक्टर द्वारा चलाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि इसमें ईंधन की जरूरत नहीं होगा, जिससे इसे आसमान से जमीन पर उतरने की जरूरत नहीं होगी। यह वाकई में हैरान करने वाला है कि स्काई क्रूज होटल 24 घंटे लगातार आसमान में उड़ता रहेगा। इसकी रखरखाव और मरम्मत भी हवा में ही की जाएगी।

अगली खबर