Watch: घनी काली रात में इस शहर में गिरी आसमानी बिजली, 14 लाख लोगों ने देखा खौफनाक नजारा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 07, 2022 | 17:08 IST

Sky Lightning Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसमानी बिजली गिरने के बाद फैल जाती है। बिजली किसी पेड़ की डालियों की तरह फैलती है। इसके बाद शहरभर में उजाला हो जाता है।

light
आसमानी बिजली  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दुनिया के इस शहर में गिरी खौफनाक आसमानी बिजली
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • खौफनाक आसमानी बिजली देखकर कांप जाएंगे

Sky Lightning Video: बरसात के मौसम में अक्सर आसमान में बिजली चमकती है। कई बार यह धरती पर भी आती है और इससे जान-माल का भी नुकसान होता है। कई बार बिजली गिरने की घटना इतनी खतरनाक होती है कि इसकी चपेट में आकर दर्जनों लोगों की जान चली जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स की नींद उड़ गई है।

वीडियो सऊदी अरब का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि मक्का में स्थित ऐतिहासिक ‘क्लॉक टॉवर' पर आसमानी बिजली गिर रही है। बिजली गिरने की घटना इतनी खतरनाक है कि घनी काली रात में उजाला हो जाता है। इस खौफनाक मंजर को अबतक सोशल मीडिया पर 14 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसमानी बिजली गिरने के बाद फैल जाती है। बिजली किसी पेड़ की डालियों की तरह फैलती है। इसके बाद शहरभर में उजाला हो जाता है। देखें वीडियो- 

डरावनी आसमानी बिजली

क्लॉक टॉवर पर गिरती हुई आसमानी बिजली बेहद डरावनी प्रतीत हो रही है। यह बहुत ही अद्भुत दृश्य लगता है। वीडियो देखकर लोग चौंक गए हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर MulhamH नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे अब तक लगभग 15 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर बहुत सारे यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो देखकर काफी लोग डर गए हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'यह देखने में वाकई बहुत डरावना है।' एक अन्य यूजर ने वीडियो देखकर लिखा कि भगवान सबकी रक्षा करे।

अगली खबर