Sonali Fogat Tik Tok: टिक टॉक स्टार को BJP ने हरियाणा से दिया टिकट, और बढ़ गए सोनाली फोगाट के फॉलोवर्स

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Oct 04, 2019 | 11:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर छाई रहने वालीं Sonali Fogat को भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा से टिकट दिया है। इसके तुरंत बाद उनके फॉलोवर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

Sonali Fogat Tik Tok
सोनाली फोगाट टिक टॉक  |  तस्वीर साभार: Twitter

Sonali Fogat TikTok VIDEO। नई दिल्ली: टिक टॉक सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। इसके वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं और कई आम लोगों को इस प्लेटफॉर्म ने तेजी से लोकप्रियता दिलाई है। साथ ही स्टार्स की लोकप्रियता को भी Tik Tok ने बढ़ाने का काम किया है। एक बीजेपी नेता के साथ हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ।

सोनाली फोगाट बीजेपी की नेता हैं और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। टिक टॉक पर  उनकी लोकप्रियता तो पहले से ही थी लेकिन बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए जैसे ही उन्हें टिकट दिया इस लोकप्रियता में तेजी से उछाल आया। सोनाली फोगाट के फॉलोवर्स की संख्या TikTok पर तेजी से बढ़ी है।

गौरतलब है कि सोनाली फोगाट बीजेपी नेता हैं। साथ ही वह मॉडलिंग, एंकर और एक्टर भी रह चुकी हैं।

अगली खबर