प्यास से छटपटाई गिलहरी तो महिला ने मुंह में लगा दी पानी की बोतल, फिर हुई हैरान करने वाली चीज

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 30, 2022 | 15:22 IST

Thirsty Squirrel Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एक महिला प्यास से छटपटाती गिलहरी को पानी पिलाती नजर आ रही है।

PANI
गिलहरी को पिलाया पानी  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रास्ते में मिली प्यासी गिलहरी
  • महिला ने बोतल से पिलाया पानी
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thirsty Squirrel Video: प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। गर्मी की वजह से प्यास बहुत लगती है। इंसान तो क्या जीव-जन्तुओं और जानवर को भी प्यास से तड़पते देखा जा सकता है। ऐसे में इंसान तो बड़ी आसानी से पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सकता है, लेकिन जीव-जन्तुओं के लिए यह थोड़ा मुश्किल होता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एक महिला प्यास से छटपटाती गिलहरी को पानी पिलाती नजर आ रही है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गिलहरी को प्यास से तड़पता देखकर एक महिला बोतल का ढक्कन खोलकर पानी पिलाने लगती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गिलहरी भी बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने लगती है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स महिला की जमकर सराहना कर रहे हैं। वीडियो को @buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक विदेशी महिला दिख रही है, जिसने अपने काम से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

दिल छूने वाला वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला रास्ते से जा रही थी। इस दौरान उसे एक गिलहरी दिखाई दी। गिलहरी को देखकर महिला को पता चल गया कि वह प्यास से तड़प रही है। इसके बाद महिला रुक गई और अपने बैग से पानी का बोतल निकालकर गिलहरी के मुंह में बोतल लगा दिया। आप देख सकते हैं कि जैसे ही महिला ने गिलहरी के मुंह में पानी की बोतल लगाई, वह गट-गटकर पानी पीने लगी। आप देख सकते हैं कि गिलहरी अपने दोनों हाथों से बोतल को पकड़ भी लेती है। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि गिलहरी कितनी प्यासी है। वहीं, महिला का गिलहरी के प्रति दया भाव देखकर इंटरनेट यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। लोग कह रहे हैं कि किसी प्यासे जीव को पानी पिलाना बहुत ही नेक काम है।

अगली खबर