Viral: श्रीलंका में संकट के बीच लड़की ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, लोग बोले- 'आपदा को अवसर में बदल दिया'

Viral Photos: श्रीलंका से एक लड़की की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसमें वो राष्ट्रपति भवन में काफी अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट करवा रही है।

Srilankan Girl Photoshoot goes viral on social media
सोशल मीडिया पर छाई लड़की  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • लड़की ने राष्ट्रपति भवन में कराया धांसू फोटोशूट
  • सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
  • तस्वीर पर लोग जमकर ले रहे हैं चटकारे

Viral Photo: श्रीलंका इन दिनों भीषण आर्थिक संकट (Srilanka Crisis) से गुजर रहा है। पिछले 70 साल में पहली बार देश की ऐसी हालत हुई है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मालदीव चले गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे ने देश में आपातकाल लगा दिया है। हाल ये है कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। काफी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर घुस गए हैं। इतना ही नहीं कई जगहों पर तो लोगों ने कब्जा जमा लिया है। सोशल मीडिया पर अब तक कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इन सबके बीच एक लड़की की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उस तस्वीर पर जमकर मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर Maduhansi Hasinthara नाम से मौजूद इस लड़की ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, ये लड़की राष्ट्रपति आवास पहुंची थी। इस दौरान उसने अलग-अलग अंदाज में फोटो खिंचवाई। लड़की का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने एक टूरिस्ट की तरह राष्ट्रपति भवन का दौरा किया है।  लड़की ने खुद फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'राष्ट्रपति भवन कोलंबो में'। तस्वीर देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह लड़की मौके पर एंजॉय कर रही है। 

Srilankan Girl Photoshoot goes viral on social media

ये भी पढ़ें -  Viral: बैल की मदद के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, IAS ऑफिसर ने कही ये मजेदार बात

सोशल मीडिया पर छाई लड़की

अब इस लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि आपको तो श्रीलंका का नया राष्ट्रपति बनना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप अपने देश का मजाक बना रही हैं'। एक ने लिखा, 'आपने तो आपदा को अवसर में बदल दिया'। 


 

अगली खबर