Viral Video: शख्स ने हवा में दिखाया ऐसा कमाल, देखते रह गए लोग, धूम मचा रहा वीडियो

आज तक आपने फ्लिप करते हुए कई लोगों को देखा होगा। कई महिलाएं साड़ी में भी फ्लिप मारती हैं। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के ने तो कमाल ही कर दिया।

Stunt Video Man Doing Dangerous Stunt in Air Watch Shocking Viral Video
शख्स ने तो गदर मचा दिया भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शख्स ने हवा में मचाया गजब का धमाल
  • हवा में किया ऐसा स्टंट देखते रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

बदलते समय के साथ चीजें भी तेजी से बदल रही हैं। पहले जिन चीजों को हम फिल्मों में देखते हैं उस काम को आज कल आम पब्लिक बड़े आराम से करते नजर आते हैं। खासकर, जब बात स्टंट की हो तो इसे करना सबके बस की बात नहीं है। बहुत कम लोग होते हैं, जो स्टंट करते हुए नजर आते हैं। स्टंट करने के चक्कर में तो कई लोगों की जान भी चली गई। सोशल मीडिया पर भी स्टंट के कई वीडियो शेयर होते रहते हैं

। कई वीडियो तो काफी वायरल भी होते हैं। इसी कड़ी में एक लड़के ने हवा में इस तरह का कमाल दिखाया, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। अब उस लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।

आज तक आपने फ्लिप करते हुए कई लोगों को देखा होगा। कई महिलाएं साड़ी में भी फ्लिप मारती हैं। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के ने तो कमाल ही कर दिया। आप देख सकते हैं किस तरह लड़का ट्रैंपलिन के सहारे हवा में फ्लिप करते हुए नजर आ रहा है। नीचे खड़े 4 से 5 लोग लड़के की मदद कर रहे हैं। एक लड़का उनकी मदद से ऊपर हवा में बैकफ्लिप मारता है। सबसे बड़ी बात ये है कि वह हवा में एक साथ कई फ्लिप मारता है। लड़के का अंदाज और स्टाइल को वहां मौजूद लोग देखते रह जाते हैं। देखें वीडियो...

लड़के का करतब देख दंग रह गए लोग

तो आपने देखा किस तरह लड़का बिना टेंशन और डर के हवा में ब्लैक फ्लिप मार रहा है। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'hhparkour' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि तीन लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों ने जहां इस वीडियो की तारीफ की है, वहीं कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको लड़के का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।  

अगली खबर