अजब: दिन में 3 बार बदलता है भारत में स्थित इस झील के पानी का रंग, देखकर हैरान रह जाते हैं लोग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 01, 2022 | 16:49 IST

Chandrataal Lake: भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के जिले लाहौल-स्पीती की खूबसूरत वादियां, ऊंचे पहाड़ और ग्लेशियर दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इन सबके बीच यहां एक खूबसूरत नीले रंग की झील है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील का पानी दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। इस कारण यह दुनिया की सबसे खूबसूरत झील में शुमार है।

lake
the moon lake  |  तस्वीर साभार: Google Play
मुख्य बातें
  • भारत में मौजूद है दुनिया की सबसे खूबसूरत झील
  • दिन में तीन बार बदलता है पानी का रंग
  • हिमाचल प्रदेश में मौजूद है द मून लेक

Chandrataal Lake: भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। भारत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्राकृतिक सुंदरता से भरा पड़ा है। इन सुंदरताओं से आकर्षित होकर इन्हें देखने के लिए यहां दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। इसी क्रम में भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के जिले लाहौल-स्पीती की खूबसूरत वादियां, ऊंचे पहाड़ और ग्लेशियर दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इन सबके बीच यहां एक खूबसूरत नीले रंग की झील है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील का पानी दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। इस कारण यह दुनिया की सबसे खूबसूरत झील में शुमार है। इस खूबसूरत झील को 'मीठे पानी की झील' के नाम से भी जाना जाता है। इस झील का नाम चंद्रताल लेक (Chandrataal Lake) है। इसे सैलानियों के लिए बेस्ट कैम्पिंग साइट भी माना जाता है। यहां आकर आप अपने आपको प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे। चंद्रताल झील को The Moon Lake के नाम से भी जानते हैं।

ये भी पढ़ें- 61 साल के शमशाद के प्यार में गिरफ्तार हुईं 18 साल की आशिया, इस चीज से मोहित होकर दे बैठीं दिल

समुद्रतल से 14,100 फीट की ऊंचाई

इसकी खासियत है कि यह झील समुद्र तल से 4,300 मीटर यानी 14100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस इलाके में सर्दी का मौसम आते ही बर्फबारी शुरू हो जाती है। बर्फबारी का सिलसिला शुरू होते ही यह जगह तीन से चार महीने तक के लिए पूरी तरह दुनिया से कट जाता है। हालांकि जैसे ही बर्फबारी बंद होती है, वैसे ही दुनियाभर से सैलानी इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आने लगते हैं। लाहौल-स्पीति के स्थानीय लोगों के लिए यह झील धार्मिक महत्व भी रखती है. 

इस अद्भुत झील को देखने के लिए हर साल लाखों सैलानी यहां पहुंचते हैं। देश के फेवरेट टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में इस झील का नाम शामिल होता है। चंद्रताल झील स्पीति और कुल्लू घाटी से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जो एक टापू पर है। यह झील अर्ध चांद की तरह नजर आती है। इस कारण ही इसे 'द मून लेक' यानी 'चांद की झील' कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील का पानी शीशे की तरह चमकता रहता है।

अगली खबर