इंटरनेट पर इस चिड़िया ने मचाया तहलका, Video देखकर आप भी रह जाएंगे सन्न

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 27, 2022 | 16:09 IST

Humming Bird Viral Video: हमिंग बर्ड का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आप वीडियो में हमिंग बर्ड को रंग बदलता देख सकते हैं। आप देखेंगे कि पल-पल में यह चिड़िया अपना रंग बदल रही है। हमिंग बर्ड के वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।

bird
हमिंग बर्ड का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खूबसूरत वीडियो
  • तरह-तरह का रंग बदलता दिखाई दिया हमिंग बर्ड
  • सुरकव प्रताजि का पक्षी है हमिंग बर्ड

Humming Bird Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे खूबसूरत वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, यह आज के इंटरनेट की सबसे खूबसूरत वीडियो है। यह वीडियो एक चिड़िया से जुड़ा है। इस चिड़िया की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। दरअसल, यह चिड़िया देखते ही देखते अपना रंग बदल देती है। वीडियो हमिंग बर्ड (Humming Bird) नाम की चिड़िया का है। यह एक शख्स के हाथों पर बैठी दिखाई दे रही है।

रंग बदलता दिखाई दिया हमिंग बर्ड

हमिंग बर्ड का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आप वीडियो में हमिंग बर्ड को रंग बदलता देख सकते हैं। आप देखेंगे कि पल-पल में यह चिड़िया अपना रंग बदल रही है। हमिंग बर्ड के वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर unilad नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने एक जबरदस्त कैप्शन लिखा है।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

यूजर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'अपने लिविंग रूम में रहने के दौरान खिड़की से मुझे एक आवाज सुनाई दी. इस आवाज को सुनकर मैं बाहर गया तो देखा कि एक चिड़िया जमीन पर बैठी है। इसके बाद चिड़िया को मैंने अपने हाथों में उठा लिया और अपने सीने से लगा लिया. मैं फोटोग्राफर हूं, इसलिए फोन लेने घर चला गया। जब मैंने वापस जाकर फोन पर हाथ रखा तो चिड़िया मेरे अंगूठे पर चढ़ गई। वीडियो बनाते समय चिड़िया लगभग एक मिनट तक मेरे हाथ में बैठी रही। इसके बाद वह उड़ गई।' देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by UNILAD (@unilad)

वीडियो ने जीता दिल

हमिंग बर्ड को इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो को अब तक 1.68 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। अगर आपके दिमाग में यह बात आ रही है कि हमिंग बर्ड रंग कैसे बदल सकते हैं तो आपको बता दें कि हमिंग बर्ड वैसे ही रंग बदल सकते हैं, जैसे गिरगिट बदलते हैं। हमिंग बर्ड कभी गहरा हरा, कभी काला तो कभी गुलाबी रंग बदलता है। हमिंग बर्ड सुरकव प्रजाति का पक्षी है, जो अपने सिर को दाएं से बाएं घुमाकर रंग बदलते हैं।

अगली खबर