[VIDEO] टिक टॉक की दीवानगी जान पर पड़ रही भारी, स्टंट के लिए बाढ़ से भरी नदी में लगा दी छलांग

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Aug 02, 2019 | 15:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टिक टॉक वीडियो के चक्कर में कई लोग अपनी जान हथेली पर रखकर ऐसे-ऐसे स्टंट कर रहे हैं जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। महाराष्ट्र से कुछ ऐसे ही कुछ वीडियो सामने आए हैं।

youth jumps in river
टिक टॉक बनाने के लिए नदी में लगा दी छलांग  |  तस्वीर साभार: Times Now

मुंबई : टिक टॉक की दीवानगी इस कदर तक बढ़ गई है लोगों को अब अपनी जान की भी बिलकुल परवाह नहीं है। इसके कई उदाहरण सोशल मीडिया पर आए दिन देखने सुनने को मिलते हैं। कभी चलती ट्रेन के सामने तो कभी बाढ़ के पानी में वे खतरनाक टिक टॉक वीडियो बनाते हुए नजर आ जाते हैं। कई मामलों में वे अपनी जान भी गंवा बैठते हैं।

एक बार फिर से महाराष्ट्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। चीनी मोबाइल वीडियो एप टिक टॉक एक तरह से जानलेवा बन कर उभरा है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों से बाढ़ से भरी नदी में कूदते और टिक टॉक बनाते हुए लोगों का वीडियो सामने आया है।

35 फीट फंचे ब्रिज से बाढ़ से भरी नदी में छलांग लगाते हुए लोगों की ये दीवानगी बेहद खतरनाक प्रतीत हो रही है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के कृष्णा नदी के उपर बने ब्रिज पर स्टंट करते हुए लोगों की कुछ वीडियो सामने आए हैं। ब्रिज पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे उन्हीं में से स्टंट करते हुए कुछ लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। वहीं उनके इस स्टंट पर दूसरे लोग तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। 


ऐसे ही एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्लो मोशन में नदी में छलांग लगाती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरे वीडियो में कुछ युवकों को ब्रिज से नीचे नदी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान ब्रिज पर मौजूद अन्य लोग चिल्लाते हुए उनका उत्साह बढ़ाते हैं। 

इस तरह की जानलेवा खबरों और वीडियो को देखकर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आज का युवा इस तरह की एप के चक्कर में पड़ कर और क्षणिक खुशी पाने के लिए अपनी जांव को आसानी से दांव पर लगा रहे हैं। 

अगली खबर