ख‍िड़की से बंदर को चिढ़ा रहा था शख्‍स, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें Viral TikTok Video

TikTok viral video: टिकटॉक पर एक शख्‍स और बंदर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अपने घर के भीतर से जब शख्‍स ने बंदर को चिढ़ाया तो उसने भी उसे काटने की कोशिश की।

ख‍िड़की से बंदर को चिढ़ा रहा था शख्‍स, फिर हुआ कुछ ऐसा, Viral TikTok Video
ख‍िड़की से बंदर को चिढ़ा रहा था शख्‍स, फिर हुआ कुछ ऐसा, Viral TikTok Video 
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टिक-टॉक वीडियो खूब वायरल हो रहा है
  • इसमें एक शख्‍स बंदर को ख‍िड़की के भीतर से चिढ़ाता नजर आ रहा है
  • बाद में बंदर का रिएक्‍शन कुछ ऐसा रहा कि लोगों की हंसी छूट रही है

नई दिल्‍ली : सोशल मीडिया एप टिकटॉक इन दिनों खूब लोकप्रिय हो रहा है। टिक-टॉक पर रोजाना कई वीडियो सामने आते हैं, जिसे देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट होते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्‍स और बंदर को एक-दूसरे को चिढ़ाते देखा जा रहा है। यह फनी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है।

बंदर को चिढ़ा रहा था शख्‍स

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक शख्‍स अपने घर के भीतर से बंदर को चिढ़ाने की कोशिश करता है। बंदर उसके घर के बाहर खिड़की के करीब बैठा हुआ है। खिड़की में कांच लगा है, जिससे बेखौफ होकर शख्‍स बंदर को चिढ़ाता नजर आ रहा है। कमरे के अंदर से ही कांच पर पानी की खाली बोतल से वह कभी उसे पानी पिलाने का स्‍वांग करता है तो कभी जीभ निकालकर उसे चिढ़ाता है।

बंदर भला कहां तक शांत रहता, उसने भी ऐसी प्रतिक्रिया दी कि वीडियो देखकर लोगों की हंसी छूट जाए। बंदर खिड़की के कांच से च‍िपका रहता है और जब उसे समझ आता है कि शख्‍स उसे चिढ़ाने की कोशिश कर रहा है तो वह खिड़की में लगे कांच के पीछे से ही शख्‍स को काटने की कोशिश करता है।

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

इंटरनेट पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि अच्छा हुआ जो खिड़की बंद थी, वरना आज इस शख्स की खैर नहीं थी। वहीं, एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'बहुत फनी वीडियो है, देखकर मजा आ गया।'

इसे अब तक 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 6 लाख से अधिक लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। लोगों को खास कर बंदर का रिएक्शन खूब पसंद आ रहा है।

अगली खबर