Funny Video: नशे में धुत शख्स ने किया ऐसा धमाल, वीडियो देख चकरा जाएगा आपका दिमाग

नशे में लोग क्या-क्या कर सकते हैं, इस वीडियो को देखने के बाद आपको अंदाजा लग जाएगा। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद आप जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

Today Funny Video Drunk man doing something Strange Watch Funny Video
ऐसा कौन करता है भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नशे में धुत शख्स ने काटा जमकर बवाल
  • दरवाजे पर बार-बार पटक रहा था सिर
  • वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती है कि लोग देखते रह जाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में एक शख्स ने किया, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि, नशे में धुत होकर शख्स जिस तरह से सिर को पटक रहा है उसे देख कोई भी हैरान हो जाएगा।

अक्सर लोग नशे में उल्टा-सीधा काम कर देते हैं। क्योंकि, उन्होंने बिल्कुल होश नहीं रहता है कि वो क्या कर रहे हैं। इस शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स पूरी तरह से नशे में है और सिर को दरवाजे पर पटक रहा है। कभी वो हाथ से दरवाजे पर मारता है तो कभी सिर से। बड़ी बात ये है कि वो यह काम लगातार करता है और उसे बिल्कुल ही अंदाजा नहीं है कि इससे उसी का नुकसान हो रहा है। देखें वीडियो...

थोड़ी सी जो पी ली है...

वीडियो देखकर आप भी समझ गए होंगे कि शख्स ने कितनी पी रखी है। इतना ही नहीं उसका अंदाज देखकर लगता है कि वो दरवाजा तोड़कर ही मानेगा। बहरहाल, शख्स की जो भी हालत हुई हो, लेकिन वीडियो देखकर लोगों को काफी मजा रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 'funnyvideos1377' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने पंसद किए हैं। तो वीडियो में आपको शख्स का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर