Viral Video: गाने के बाद सहदेव ने डांस से मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा धमाल

Bachpan Ka Pyar Shadev Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर सहदेव का एक और वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें वह 'In Da Getto' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा है।

Today Viral Video Bachpan Ka pyar shadev dance viral video in hindi
सहदेव का एक और धमाका...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल ब्वॉय सहदेव का एक और धमाका
  • गाने के बाद डांस से मचाया धमाल
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Bachpan Ka Pyar Shadev Dance Viral Video: 'बचपन का प्यार' गाने से फेसम हुए छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने कोई गाना नहीं गाया है। बल्कि, डांस से लोगों को 'दीवाना' बना रहे हैं। सहदेव ने  'In Da Getto' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। आलम ये है कि सहदेव का डांस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कब, किसकी किस्मत बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? सहदेव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। एक गाना 'बचपन का प्यार' गा कर वह रातोंरात स्टार बन गए थे। उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। आलम ये है कि सहदेव की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। तभी तो उनका डांस वीडियो अब धमाल मचा रहा है। सहदेव ने कोलंबियाई गायक जे बल्विन के गाने 'In Da Getto' पर जबरदस्त मूव्स किए हैं। वीडियो में सहदेव ने जिस तरह से मूव्स किए हैं, वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

सहदेव का एक और धमाल

सहदेव का अंदाज हो सकता है कि आप उनके डांस के भी फैन हो गए हों। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'viralboy_sahdev' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि, 65 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' वाह बेटे मोज कर दी।' एक अन्य ने प्रतिक्रिया दी, 'बावल मचा दिया।' जबकि, कई यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार इमोजी भी शेयर किए हैं। 

अगली खबर