Viral Video: दादी ने चुपके से किया किस तो ऐसे शरमा गए दादा, वीडियो मचा रहा धमाल

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें एक दादी ने बड़े प्यार से दादा को किस किया। फिर दादा ने जो रिएक्शन दिए उसने लोगों का दिल जीत लिया।

Today Viral Video Grandmother kiss to grandfather heart touching viral video in hindi
दादा-दादी का गजब अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दादी ने बड़े प्यार से किया दादा को किस
  • दादा ने दिए गजब के रिएक्शन
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Today Viral Video: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये कब, कहां, किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जाता है। कई बार बुढ़ापे में भी ऐसा प्यार देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हमें सीख भी मिलती है। सोशल मीडिया पर भी 'दादा-दादी' के प्यार वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर लोग भावुक भी होते हैं और उनकी तारीफ भी करते हैं। कई वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि उन पर लाखों-करोड़ों व्यूज आते हैं और देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक दादी ने चुपके से दादा को किस किया। इस पर दादा ने जो रिएक्शन दिया उसने लोगों का दिल जीत लिया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में वैसे तो सबकुछ सामान्य लगता है। लेकिन, महज 7 सेकेंड के इस वीडियो में लोगों को ऐसा कुछ देखने को मिल गया जिसने दिल जीत लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं 'दादा-दादी' बड़े आराम से बैठे हैं। दिखने में दोनों बेहद सामान्य लग रहे हैं। दादा के हाथ में एक छड़ी है और उन्होंने सिर पर गमछा बांध रखा है। अचानक दादी, दादा को किस कर देती है। जिससे दादा शरमा जाते हैं और स्माइल करते हुए मस्त एक्सप्रेशन देते हैं। फिर दोनों हंसने लगते हैं। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @kethamma__avva

'

लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

जिसने भी इस वीडियो को देखा वह झूम उठा। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है। दिल जीतने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'kethamma__avva' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों को लोग देख चुके हैं। जबकि, छह लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। 


  

अगली खबर