'जापान में जलपान', ओलंपिक के आगाज को Amul ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट

ओलंपिक के आगाज के बीच अमूल की कलाकृति इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है। अमूल ने इसे अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है, जिसमें उसने लिखा है, 'जापान में जलपान।' 

'जापान में जलपान', ओलंपिक के आगाज को Amul ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट
'जापान में जलपान', ओलंपिक के आगाज को Amul ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्‍ली : जापान की राजधानी टोक्‍यो के नेशनल स्‍टेडियम में शुक्रवार को ओलंपिक का आगाज हो गया। पहली बार ओलंपिक का आयोजन दर्शकों के बगैर हो रहा है। कोविड-19 के कारण दर्शकों को टोक्‍यो के नेशनल स्‍टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस बीच अमूल ने अपने ही अंदाज में इस अवसर को सेलिब्रेट किया है।

अमूल ने इस बार दो शुभंकर, 'मिराईतोवा' और 'सोमिटी' को अपनी कलाकृति समर्पित की है। इस साल टोक्यो ओलंपिक के लिए मिराईटोवा शुभंकर है, जबकि समिटी टोक्यो पैरालिंपिक के लिए है। अमूल ने अपनी कलाकृति ट्विटर पेज पर शेयर की है, जिसमें समसामयिक कैप्‍शन 'जापान में जलपान' दिया गया है। साथ ही ट्वीट में लिखा गया है, '2021 टोक्यो ओलंपिक शुरू होने दें।'

पसंद की जा रही अमूल की कलाकृति

अमूल ने जो कलाकृति बनाई है, उसमें नीले रंग की पोशाक में एक है मिरिटोवा और गुलाबी रंग की पोशाक में 'सोमिटी' है। इन्हें रियो तानिगुची नाम के एक जापानी कलाकार ने बनाया था। मिराईटोवा का अर्थ है 'भविष्य' और 'अनंत काल' और सोमिटी का नाम मूल रूप से एक प्रकार के चेरी ब्लॉसम के नाम पर रखा गया है जिसे 'सोमियोशिनो' कहा जाता है।

ओलंपिक के आगाज के बीच अमूल की इस कलाकृति को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'ईस्ट हो या वेस्ट, अमूल बेस्ट है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जब से मैं चीजों को समझने लगा हूं, मैं अमूल के विज्ञापनों का प्रशंसक हो गया हूं।'

अगली खबर